Hindi News

दुनिया का सबसे लंबे समय तक उड़ने वाला पक्षी, उड़ते-उड़ते खाता, पीता और है सोता! करीब 3 लाख KM का सफर कर लेता है तय

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
सभी पक्षी अपने अलग-अलग गुणों के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको उसे पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं जो 10 महीने तक लगातार उड़ सकता है यह हवा में ही खाता है और हवा में ही उड़ाते हुए सोता है।
दुनिया का सबसे लंबे समय तक उड़ने वाला पक्षी, उड़ते-उड़ते खाता, पीता और है सोता! करीब 3 लाख KM का सफर कर लेता है तय

दुनिया में एक से बढ़कर एक पक्षी की प्रजातियां मौजूद है। हर किसी के नाम की जानकारी अधिकतर लोगों को नहीं है। हालांकि, सभी पक्षियों की अपनी एक अलग विशेषता होती है। जिसके कारण उन्हें जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पृथ्वी पर 9500 से भी अधिक प्रजाति के पक्षी पाए जाते हैं। जिनके रंग अलग-अलग होते हैं। जिनके जीवित रहने का समय भी अलग-अलग होता है। इन सभी पक्षियों के गुण भी अलग हैं। कुछ पक्षी देखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर होते हैं, तो कुछ पक्षी बहुत अजीब भी होते हैं। कुछ पक्षी दिमाग के बहुत तेज होते हैं, तो कुछ पक्षी हर दिशा में उड़ने में माहिर होते हैं।

सभी पक्षी अपने अलग-अलग गुणों के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको उसे पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं जो 10 महीने तक लगातार उड़ सकता है यह हवा में ही खाता है और हवा में ही उड़ाते हुए सोता है।

दुनिया का अनोखा पक्षी

इस पक्षी को आप कुदरत का करिश्मा भी कह सकते हैं दुनिया का सबसे अनोखा पक्षी के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे अपनी जिंदगी का ज्यादातर हिस्सा या आसमान में ही बीतता है। इसकी यही खासियत इसे बाकी सभी पक्षियों से अलग बनाती है।

कॉमन स्विफ्ट

यह दिखने में बिल्कुल आम पक्षियों जैसा ही लगता है, लेकिन इसकी उड़ान भरने की क्षमता बाकी सभी पक्षियों से अलग है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह पक्षी एक बार उड़ान भरने के बाद लगातार 10 महीने तक हवा में ही रहता है। इस बीच वह जमीन पर एक बार भी नहीं आता और ना ही वह कहीं आराम पाने के लिए बैठता है। हवा में ही खाना खाता है, पानी पीता है और सोता भी है। यह शैली इसे बाकी सभी से अलग बनाती है।

आसमान में पूरी कर लेता है नींद

उड़ान भरने के दौरान यह हवा में ही कीड़े मकोड़े को पकड़ कर खा लेता है। वैज्ञानिक के अनुसार यह माइक्रो स्लिप लेने वाला एक प्रजाति है, जो उड़ते-उड़ते हल्की नींद ले लेता है। यह एक बार में करीब 3 लाख किलोमीटर तक उड़ता है। जमीन पर कॉमन स्विफ्ट पक्षी केवल बच्चे पैदा करने के समय ही आता है। इसे दुनिया के सबसे लंबे समय तक उड़ने वाले पक्षियों में से एक माना जाता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews