Hindi News

Lucky Moles: लड़कियों के फेस पर तिल होना उनकी खूबसूरती को बढ़ाता है, इन बातों का भी देता है संकेत

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
Lucky Moles: लड़कियों के फेस पर तिल होना उनकी खूबसूरती को बढ़ाता है, इन बातों का भी देता है संकेत

Lucky Moles : हर मनुष्य के शरीर में तिल अवश्य होता है जोकि सभी के बॉडी पर अलग-अलग स्थानों पर होता है। किसी के शरीर में तिल की मात्रा काफी अधिक होती है, तो कुछ लोगों के शरीर में बहुत ही काम तिल पाया जाता है। बहुत से तिल ऐसी जगह पर होते हैं जो की व्यक्ति के खूबसूरती पर चार चांद लगाते हैं। वहीं, सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो मनुष्य के तिल उसके जिंदगी से जुड़े कई रहस्यों के बारे में बताते हैं। जिसके माध्यम से भविष्य का पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुरुष और महिलाओं के शरीर में कई बार एक ही जगह तिल हो सकते हैं, लेकिन इनका मतलब दोनों की जिंदगी में अलग-अलग होता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कुछ तिल जन्म से ही होते हैं, तो कई बार यह किसी भी उम्र में बन जाते हैं। कुछ तिल अपने आप समय के साथ मिट जाते हैं, तो कुछ जिंदगी भर रह जाते हैं और यह आपकी मृत्यु के साथ ही खत्म होता है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम लड़कियों के फेस पर उन तिलों के बारे में बताएंगे, जो उनकी खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ भविष्य में होने वाली घटनाओं का भी संकेत माना जाता है। आइए जानते हैं विस्तार से…

दाएं गाल पर तिल

महिलाओं के दाएं गाल पर तिल होना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, इस जगह तिल होने पर वह अपने जीवन में हमेशा धनवान बनी रहेगी। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा से उन्हें कभी भी पैसों की कोई कमी नहीं होगी। साथ ही तरक्की के योग बनेंगे और यह उनके फेस की सुंदरता भी बढ़ती है।

बाएं गाल पर तिल

लड़कियों के बाएं गाल पर तिल होना काफी ज्यादा खर्चीली स्वभाव वाला माना जाता है। इस जगह तिल होना उनकी खूबसूरती को तो बढ़ाता ही है। साथ ही इस बात का संकेत होता है कि उनके जेब में पैसे ज्यादा देर तक नहीं टिकते। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसी महिलाएं अपने जीवन में सुख समृद्धि भोगती हैं।

होंठ के ऊपर तिल

जिन लड़कियों के होंठ के ऊपर तिल होता है। वह काफी आकर्षक होती है। वह हर किसी का आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। वह अपने जीवन में बहुत ही ज्यादा नाम कमाती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसी महिलाएं स्वभाव से काफी ज्यादा शांत होती हैं और यह अपनी चीज बहुत कम ही लोगों से शेयर करती हैं। इसलिए यह जीवन में हमेशा तरक्की पाती हैं।

माथे पर तिल

लड़कियों के माथे पर तिल होना काफी ज्यादा अट्रैक्टिव होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसी महिलाएं बहुत खुशनसीब होती है। इन्हें कुबेर देव और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिस कारण इन्हें कभी भी आर्थिक परेशानियों से नहीं गुजरना पड़ता हैं।

सीने पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों के सीने पर तिल होता है वह काफी ज्यादा भाग्यवान मानी जाती हैं। साथ ही वह इतनी ज्यादा खूबसूरत होती है कि हर कोई उनकी तरफ बहुत जल्दी अट्रैक्ट हो जाता है। उन्हें काफी ज्यादा नाम और शोहरत मिलती है। वह बहुत ही खुशहाल तरीके से अपने जिंदगी को जीती हैं।

गर्दन पर तिल

जिन लड़कियों की गर्दन पर तिल होता है, वह काफी ज्यादा धैर्यवान होती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसी महिलाएं थोड़ी शरारती किस्म की होती हैं, लेकिन वह अपने काम को पूरे मेहनत और लगन के साथ करती हैं। ऐसी महिलाओं का समाज में खूब मन और सम्मान होता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !