Hindi News

न्यू ईयर पर बनाएं ओट्स और रागी के स्वादिष्ट कुकीज, जानें रेसिपी

Written by:Ayushi Jain
Published:
न्यू ईयर पर बनाएं ओट्स और रागी के स्वादिष्ट कुकीज, जानें रेसिपी

Oats and Ragi Cookies Recipe : न्यू ईयर पर हर कोई कुछ खास बनाना पसंद करता है। कोई मिठाइयां बनाता है तो कोई केक्स और कुकीज। इसी से लोग अपने करीबियों का मुंह मीठा करवाते हैं। साथ ही नए साल को सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप भी नए साल को अच्छे से सेलिब्रेट करना चाहते हैं और कुछ खास, हेल्दी बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुकीज का हेल्दी वर्जन बताने जा रहे हैं। आप कुकीज के हेल्दी वर्जन में ओट्स और रागी की कुकी बना कर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है। आप झटपट घर पर न्यू ईयर के लिए हेल्दी ओट्स और रागी के कुकीज बनाएं। चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी –

कुकीज में मैदे और शुगर को रिप्लेस कर के आप गुड़, ओट्स और रागी का इस्तेमाल करें। ये सेहत के लिए हेल्दी माने जाते हैं। इसके इस्तेमाल से ना ही वजन बढ़ता है और ना ही सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को खिलाया जा सकता है। आप कुकीज में आप शुगरफ्री चॉकटेल भी डाल सकते है।

ओट्स और रागी कुकीज बनाने की रेसिपी

सामग्री

  • 100 ग्राम रागी का आटा
  • 75 ग्राम ओट्स का आटा
  • गुड़ 75 ग्राम
  • कोको पाउडर 3 चम्मच
  • बटर 100 ग्राम
  • बेकिंग सोडा
  • चॉकलेट
  • वैनिला एक्सट्रैक्ट

कुकीज बनाने की विधि

ओट्स और रागी के हेल्दी कुकीज बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में रागी और ओट्स का आटा मिक्स कर लें। ओट्स का आटा आपको दरदरा पीसना है। अब आपको इस मिश्रण में बेकिंग सोडा मिलाना है। साथ ही बटर को गुड़ में मिक्स कर के इस मिश्रण में आपको रागी और ओट्स का आटा मिलाना है। इसको अच्छे से फेटना है। ये तब तक फेटना है जब तक ये अच्छे से फुल ना जाएं।

अब आपको इसमें फ्लोर का मिक्सचर डालना है और अच्छे से फेटना है। उसके बाद आपको इसमें ड्राई फ्रूट्स मिला देना है। ये आपका बैटर बन कर तैयार हो चुका है। अब आपको इसको आधा घंटे फ्रिज में रख देना है। उसके बाद आपको कुकीज को शेप देना है और बेकिन ट्रे में रख कर माइक्रो वेव में करीब 20 मिनट के लिए बैक करना है। ये आपके कुकीज बन कर तैयार हो चुके हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews