Hindi News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर बोला हमला, कहा – ‘नारी शक्ति के सम्मान से किया गया खिलवाड़’

Written by:Rishabh Namdev
Published:
महिला आरक्षण के मुद्दे पर देश की राजनीति एक बार फिर तेज हो गई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण जैसे बड़े फैसले का विरोध करके विपक्ष ने नारी शक्ति का अपमान किया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर बोला हमला, कहा – ‘नारी शक्ति के सम्मान से किया गया खिलवाड़’

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि यह फैसला देश की महिलाओं को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। दरअसल उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल हर उस योजना का विरोध करते हैं जो देशहित में होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष की प्रतिक्रिया यह दिखाती है कि वे महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर गंभीर नहीं हैं।

दरअसल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुताबिक 33 प्रतिशत आरक्षण से राजनीति में महिलाओं को ज्यादा अवसर मिलेंगे और यह लोकतंत्र को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद महिलाओं को फैसले लेने की प्रक्रिया में बराबर की भागीदारी देना है।

राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को लेकर भी बोले

बता दें कि देश में लंबे समय से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा होती रही है। इसी दिशा में केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए 33 प्रतिशत आरक्षण का रास्ता साफ करने की कोशिश की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह कानून महिलाओं को राजनीति में आगे लाने का ऐतिहासिक कदम है। उनका कहना है कि जब भी महिलाओं के अधिकारों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लिया जाता है, तब कुछ दल राजनीति करने लगते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल इस मुद्दे पर भी भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

देश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

वहीं सीएम ने यह भी कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और वे समझती हैं कि कौन उनकी भागीदारी बढ़ाना चाहता है और कौन इसका विरोध कर रहा है। सीएम ने यह भी कहा महिलाओं को राजनीतिक नेतृत्व में आगे लाना विकसित भारत के लक्ष्य का अहम हिस्सा है। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विपक्षी दलों पर परिवारवाद और स्वार्थ की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ दलों की राजनीति सीमित परिवारों तक ही सिमट कर रह गई है, जबकि सरकार का लक्ष्य देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को आगे बढ़ाना है।

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने भी विपक्ष की आलोचना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नरेंद्र मोदी के ‘नारी शक्ति’ विजन का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। वहीं इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने भी विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भारत में हमेशा से नारी शक्ति को सम्मान दिया गया है और आज भी महिलाएं देश की प्रगति में अहम भूमिका निभा रही हैं।

दरअसल सावित्री ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार की कई योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। उदाहरण के तौर पर मुद्रा योजना में बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों को लाभ मिला है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews