Hindi News

IPL 2026 में KKR की पहली जीत पर क्या बोले कप्तान अजिंक्य रहाणे? किसे बताया जीत का असली हीरो? जानिए

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरकार पहली जीत मिल गई है। दरअसल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लगभग हार चुकी टीम ने आखिरी ओवरों में शानदार वापसी की और मैच जीत लिया। वहीं कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मैच के बाद रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय की जमकर तारीफ की है।
IPL 2026 में KKR की पहली जीत पर क्या बोले कप्तान अजिंक्य रहाणे? किसे बताया जीत का असली हीरो? जानिए

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। वहीं मैच के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की और खास तौर पर रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय को जीत का असली हीरो बताया है। दरअसल राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन का लक्ष्य दिया था। वहीं शुरुआत में यह स्कोर ज्यादा बड़ा नहीं लग रहा था, लेकिन कोलकाता की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई। 14वें ओवर तक टीम के 6 विकेट सिर्फ 85 रन पर गिर चुके थे और जीत लगभग नामुमकिन लग रही थी।

हालांकि इस मुश्किल समय में रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने संभलकर खेलते हुए मैच को पलट दिया। दरअसल दोनों ने मिलकर शानदार साझेदारी की और दो गेंद बाकी रहते टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी।

रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय के बीच हुई शानदार साझेदारी

वहीं इस मैच की सबसे बड़ी कहानी रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय की नाबाद साझेदारी रही है। दरअसल जब टीम लगातार विकेट खो रही थी तब दोनों बल्लेबाजों ने दबाव में शानदार खेल दिखाया। बता दें कि रिंकू सिंह ने 34 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए और आखिर तक टिके रहे। वहीं अनुकूल रॉय ने सिर्फ 16 गेंदों में 29 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। वहीं कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मैच के बाद कहा कि यह जीत टीम के लिए बहुत खास है। उन्होंने यह भी बताया कि मैच के दौरान कई तरह की भावनाएं चल रही थीं क्योंकि एक समय पर टीम पूरी तरह दबाव में थी। रहाणे ने बताया कि रिंकू सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने शानदार तरीके से खुद को साबित किया है।

वहीं कप्तान रहाणे ने अनुकूल रॉय की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने बताया कि मैच की स्थिति के कारण उनसे गेंदबाजी नहीं कराई गई लेकिन बल्लेबाजी में उन्होंने जो जिम्मेदारी दिखाई वह टीम के लिए बेहद अहम रही।

गेंदबाजों का योगदान भी रहा अहम

दरअसल इस मुकाबले में सिर्फ बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि गेंदबाजों का योगदान भी अहम रहा। कार्तिक त्यागी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके।कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि ‘टीम के हर खिलाड़ी ने अपना योगदान दिया है।’ इसके साथ ही उन्होंने वरुण चक्रवर्ती का भी जिक्र किया और बताया कि पिछले कुछ मैचों में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की है। कप्तान रहाणे के मुताबिक टीम को ऐसे ही प्रदर्शन की जरूरत थी ताकि खिलाड़ियों का आत्मविश्वास वापस आ सके।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews