Hindi News

नेम साइकोलॉजी से जानें कितना रोमांटिक और केयरिंग है आपका पार्टनर, नाम का पहला अक्षर बताएगा सब कुछ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
नेम साइकोलॉजी एक साइंटिफिक तरीका है, जो हमें नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के व्यक्तित्व की जानकारी देता है। इससे आप अपने पार्टनर के बारे में सब कुछ जान सकते हैं।
नेम साइकोलॉजी से जानें कितना रोमांटिक और केयरिंग है आपका पार्टनर, नाम का पहला अक्षर बताएगा सब कुछ

किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके बारे में हमें बहुत कुछ बताने का काम करता है। यह बात थोड़ी हैरान करने वाले जरूर है लेकिन नाम स्वभाव, पसंद और दृष्टिकोण सब कुछ दर्शाता है। नेम साइकोलॉजी के जरिए हम आसानी से इस चीज को समझ सकते हैं।

अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं जो अब तक नाम को केवल पहचान के तौर पर देखे आए थे। तो आपको सोच जरा बदलने की जरूरत है। नाम केवल किसी व्यक्ति की पहचान या उसे बुलाने का तरीका नहीं बल्कि उसके पूरे व्यक्तित्व की पहचान है। आज हम आपको कुछ अलग-अलग नाम के लोगों के बारे में बताते हैं। अगर आपके पार्टनर का नाम भी इन अक्षरों से शुरू होता है तो आप उनके बारे में आसानी से सब कुछ जान सकते हैं।

Z नाम वाले (Name Psychology)

इस नाम अक्षर के लोग वैसे तो आपको बहुत कम मिलेंगे। जिन लोगों का नाम इस अक्षर से होता है यह काफी गंभीर स्वभाव के होते हैं। यह सीधे, सरल और भावुक व्यक्तित्व के होते हैं। अपने कोमल स्वभाव की वजह से ही अक्सर लोगों के दिल में जगह बना लेते हैं। यह बहुत सहनशील होते हैं। जीवन में आने वाली बड़ी से बड़ी कठिनाई कोई है हंसते-हंसते झेल जाते हैं।

Y नाम वाले

जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है। यह स्वभाव से काफी ईमानदार, मेहनती और स्पष्टवादी होते हैं। यह लोगों से ज्यादा घुलना मिलना या दोस्त बनना पसंद नहीं करते। हालांकि, यह एक बार जिसे अपना बना लेते हैं जिंदगी भर उसका साथ निभाते हैं। इन लोगों को किसी भी चीज में समझौता करना अच्छा नहीं लगता।

X नाम वाले

इस नाम अक्षर की तरह यह लोग भी बहुत अलग स्वभाव के होते हैं। इनका व्यवहार और स्थिर होता है। कभी-कभी अच्छी चीज भी इन्हें बुरी और बुरी चीज भी इन्हें अच्छी लग जाती है। किसी भी काम से यह बहुत जल्दी ऊब जाते हैं। इन्हें खुद नहीं पता होता कि अगले क्षण यह क्या करने वाले हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews