Hindi News

आकर्षक और दयालु व्यक्तित्व के होते हैं इन 3 नामाक्षर के लोग, जानें इनकी खूबियां

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति का नाम दुनिया भर के लोगों के बीच उसकी पहचान बन जाता है। यही पहचान हमें व्यक्तित्व में छुपे हुए गुणों की जानकारी भी देती है। इसके लिए एक साइकोलॉजिकल तरीका अपनाया जा सकता है।
आकर्षक और दयालु व्यक्तित्व के होते हैं इन 3 नामाक्षर के लोग, जानें इनकी खूबियां

हर व्यक्ति का एक नाम होता है जो लोगों के बीच उसकी पहचान बन जाता है। आज हम आपके लिए एक ऐसा साइकोलॉजिकल तरीका लाए हैं जो नाम से जुड़ा हुआ है। इस तरीके के जरिए आप नाम के पहले अक्षर के आधार पर किसी भी व्यक्ति की पर्सनैलिटी आसानी से जान सकते हैं। ऐसे में आपको किसी से कुछ पूछने या उसके बारे में जानकारी निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि आप नाम से सब कुछ जान लेंगे।

नेम साइकोलॉजी साइंटिफिक तरीका है जो व्यक्ति के नाम के अक्षरों पर काम करता है। आमतौर पर हर इंसान का नाम अलग होता है और दूसरे लोग उसे उसी से पहचानते हैं। व्यक्ति के रूप में हम कौन हैं नाम यही दर्शाने का काम करता है। चलिए आज नेम साइकोलॉजी के आधार पर कुछ लोगों के बारे में जान लेते हैं।

J नाम वाले (Name Psychology)

जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के इस अक्षर से शुरू होता है यह लोग बहुत सरल और दयालु स्वभाव के होते हैं। दूसरों के प्रति उनके मन में दया का भाव होता है। यह बिना बोले भी लोगों की सहायता करने के लिए तैयार हो जाते हैं। रिलेशनशिप में यह रोमांस से भरपूर होते हैं। इन्हें प्यार पर विश्वास होता है। यह नए रिश्ते बनाना दोस्ती करना और लोगों के साथ घुल मिल कर रहना पसंद करते हैं।

K नाम वाले

जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के इस अक्षर से शुरू होता है यह बहुत शर्मीले और अकेले स्वभाव के होते हैं। हालांकि, इसके बावजूद भी इनका व्यक्तित्व आकर्षित होता है, लोग इनसे दोस्ती करना चाहते हैं। यह ज्यादा लोगों पर ध्यान नहीं देते हैं और उनकी परवाह करते हैं जो उनके करीब होते हैं। यह बिजनेस माइंडेड होते हैं और उनके पास तरह-तरह की तरकीब होती है। यह रिलेशनशिप और लव लाइफ को गंभीरता से निभाते हैं। अपने आसपास के लोगों के साथ गेम खेलना या उन्हें धोखा देना इन्हें अच्छा नहीं लगता। ये खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं और अच्छे दोस्त तथा साथी साबित होते हैं।

L नाम वाले

जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के इस अक्षर से शुरू होता है यह लोग प्रेम के प्रति आकर्षित होते हैं। इनके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण इनका जीवनसाथी होता है। यह हमेशा अपने आसपास प्रेम की भावना तलाशते रहते हैं। जोखिम लेने से यह कभी नहीं घबराते। साथी इनकी सराहना करें, इन्हें प्रेम करें और हमेशा साथ दे, ऐसी इनकी इच्छा होती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews