Hindi News

Name Psychology: बहुत शातिर होते हैं इन 4 नामाक्षर के लोग, चतुराई से कर लेते हैं सारे काम

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति का नाम जिस अक्षर से शुरू होता है वह उसके व्यक्तित्व को पेश करने का काम करता है। अगर हम किसी को पहचानना चाहते हैं तो नेम साइकोलॉजी के जरिए पहचान सकते हैं।
Name Psychology: बहुत शातिर होते हैं इन 4 नामाक्षर के लोग, चतुराई से कर लेते हैं सारे काम

हर व्यक्ति को हम सबसे पहले उसके बातचीत के लहजे और रहन-सहन की वजह से पहचानते हैं। अगर यह सारी चीज ठीक रहती है तो व्यक्ति हमारे लिए अच्छा होता है। लेकिन इसके अलावा नेम साइकोलॉजी एक ऐसा तरीका है जो हमें किसी के भी असली व्यक्तित्व की जानकारी देने का काम करता है। जी हां, अगर हमें यह पता करना है कि व्यक्ति का असली व्यक्तित्व कैसा है तो हम उसके नाम के जरिए सब कुछ पहचान सकते हैं।

नाम केवल किसी भी व्यक्ति की पहचान नहीं होता बल्कि उसके व्यक्तित्व में छुपे हुए गुणों को उजागर करने का एक जरिया भी होता है। अगर हमें यह जानना पहचाना है कि व्यक्ति कैसा है तो हम आसानी से नाम के पहले अक्षर से उसके व्यक्तित्व में छुपे हुए गुणों को जान सकते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ अलग-अलग नाम के लोगों के बारे में बताते हैं।

A नाम वाले लोग (Name Psychology)

जिन लोगों का नाम अ यानी ए अक्षर से शुरू होता है यह बहुत चालाक किस्म के होते हैं। अपनी चालाकी की वजह से यह हर मौके का फायदा आसानी से उठा लेते हैं। यह लोगों के बीच अलग पहचान कायम करते हैं। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करते हैं। इनकी चतुराई कभी-कभी शातिरता पहुंच जाती है जिसमें वह लोगों को धोखा देने से भी पीछे नहीं हटते।

K नाम वाले

जिन लोगों का नाम क यानी के अक्षर से शुरू होता है यह काफी बुद्धिमान होते हैं। अपनी चतुरता से यह अक्सर सारे काम पूरे कर लेते हैं। कई बार यह धोखेबाजी का रास्ता अपनाते हैं लेकिन सामने वाला इन्हें समझ नहीं पता। बहुत अधिक समझदार बना कभी-कभी इन्हें मुसीबत में भी डाल देता है। अपने लक्षण को पूरा करने के लिए यह कुछ भी कर सकते हैं।

R नाम वाले

जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है यह बहुत अच्छे स्वभाव के होते हैं। इनके अंदर भावुकता का भंडार देखने को मिलता है। हालांकि यह अपनी चालबाजी से अक्सर लोगों को बेवकूफ बनाने का काम करते हैं। कभी-कभी इन्हें समझना बहुत मुश्किल हो जाता है क्योंकि यह पता नहीं होता कि उनके मन में क्या चल रहा है।

S नाम वाले

जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है यह बहुत ही भावुक और संवेदनशील होते हैं। हालांकि चतुराई के मामले में यह कम नहीं होते। जहां जरूरत पड़ती है वहां यह शातिर भी बन जाते हैं। इन्हें लोगों पर नियंत्रण करना अच्छा लगता है। यह कई बार निजी जीवन में मुश्किल देखते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews