Hindi News

Money Plant में डालें किचन की ये 1 चीज, दिवाली आने तक खिल उठेगा पौधा

Written by:Bhawna Choubey
Last Updated:
इस दिवाली, अपने मनी प्लांट में किचन की एक खास चीज डालें और देखें कैसे आपका पौधा खिल उठेगा।
Money Plant में डालें किचन की ये 1 चीज, दिवाली आने तक खिल उठेगा पौधा

Money Plant: नवरात्रि के समाप्त होते ही देशभर में दिवाली की तैयारियां जोरों-शोरों से चलने लगी है। लोग अपने घरों की सफाई से लेकर सजावट के सामान खरीदने में व्यस्त हैं।

इस खास मौके पर घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इनडोर प्लांट्स भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन पौधों से न केवल घर की सजावट में चार चांद लगते हैं, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार भी यह पौधे बेहद शुभ माने जाते हैं। इन्हीं पौधों में से एक है मनी प्लांट, जो लगभग हर घर में पाया जाता है।

मनी प्लांट (Money Plant)

मनी प्लांट केवल घर की शोभा नहीं बढ़ाता बल्कि इसके सकारात्मक ऊर्जा फैलाने वाले गुण भी इसे दिवाली की सजावट के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। लेकिन कई बार अच्छी देखभाल करने के बाद भी मनी प्लांट का पौधा सूख जाता है या फिर मनी प्लांट की पत्तियां पीली पड़ने लगती है।

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो अब ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने मनी प्लांट के पौधे को हरा भरा बना सकते हैं।

मनी प्लांट में कैसे डालें चाय पत्ती (Tea Leaves for Money Plant)

मनी प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए आप रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली एक चीज का उपयोग कर सकते हैं। यह चीज आपके किचन में आसानी से मिल जाती है, आप रोजाना इसका इस्तेमाल भी करते हैं यह चीज कुछ और नहीं बल्कि चाय पत्ती है।

आप ताजी चाय पत्तियों को सीधे मनी प्लांट की मिट्टी में डालकर उसे हरा भरा और घना बना सकते हैं। इसके लिए बस आधी चम्मच ताजी चाय पत्तियों को लें और उसे मनी प्लांट की मिट्टी में मिला दें। फिर इसके ऊपर थोड़ा पानी डालें। इस ट्रिक को आजमाकर देखें, आपको कुछ ही दिनों में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

मनी प्लांट में कैसे डालें दूध और पानी का मिश्रण

इसके अलावा आप मनी प्लांट में दूध और पानी के मिश्रण का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में दो से तीन बड़े चम्मच कच्चा दूध मिलाएं।

अब इस मिश्रण को मनी प्लांट में डालें। इससे न केवल मनी प्लांट की ग्रोथ बेहतर होगी। बल्कि उसके पत्ते भी बहुत चमकदार और शाइनी नजर आएंगे। यह एक सरल और प्रभावी तरीका है। जिससे आप अपने मनी प्लांट को स्वस्थ और खूबसूरत बना सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

1. मनी प्लांट को ज्यादा पानी देने की जरूरत नहीं होती है। इसे सही मात्रा में साफ पानी देना चाहिए।

2. इसे सीधी धूप से बचाना चाहिए, क्योंकि इससे पौधे की पत्तियां जल सकती हैं।

3. पौधे की नियमित छंटाई करें। जिससे यह घना और स्वस्थ रहे।

4. हर चार महीने में मिट्टी की गुड़ाई करके खाद डालें, ताकि पौधे को पोषण मिलता रहे।

5. चाय पत्ती को पानी से धोकर गमले में डालने से पौधा हरा भरा रहता है।

6. यदि मनी प्लांट पर कीड़े लग गए हैं, तो नीम के तेल का छिड़काव करें। जिससे कीड़े दूर हो जाएंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews