MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

Play School में है आपका बच्चा, जरूर सिखाएं ये 5 आदतें, वरना एडजस्ट करना होगा मुश्किल

बच्चों को प्ले स्कूल भेजना हर माता-पिता के लिए बड़ा कदम होता है, लेकिन अक्सर बच्चे नए माहौल में एडजस्ट करने में परेशान हो जाते हैं। अगर आप पहले से ही उन्हें कुछ बेसिक आदतें सिखा दें, तो प्ले स्कूल की शुरुआत उनके लिए आसान और मजेदार हो सकती है।
Parenting Tips

हर बच्चा पहली बार जब प्ले स्कूल जाता है, तो वह एक नई दुनिया में कदम रखता है। नए दोस्त, नई टीचर और बिल्कुल अलग रूटीन, ये सब चीजें उसके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं।

ऐसे में माता-पिता (Parenting Tips) की जिम्मेदारी होती है कि वे अपने बच्चे को पहले से ही कुछ ज़रूरी आदतें सिखाएं। इससे बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह बिना घबराए आसानी से नए माहौल में एडजस्ट कर पाएगा।

प्ले स्कूल से पहले बच्चों को सिखाएं ये 5 आदतें

1. खुद खाना खाने की आदत

अक्सर छोटे बच्चे दूसरों पर निर्भर रहते हैं। लेकिन प्ले स्कूल में टीचर्स हर बच्चे को व्यक्तिगत रूप से फीड नहीं करा पाते। इसलिए बच्चे को चम्मच या हाथ से खुद खाना खाने की आदत डालें। इससे वह आत्मनिर्भर बनेगा।

2. खिलौने और चीजें शेयर करना

प्ले स्कूल में सबसे बड़ा सबक होता है, शेयरिंग। बच्चे को घर पर ही खिलौने और टॉफी दोस्तों या भाई-बहनों के साथ बांटने की आदत डालें। इससे स्कूल में वह आसानी से फ्रेंड बना पाएगा।

3. टॉयलेट ट्रेनिंग

स्कूल भेजने से पहले बच्चे को टॉयलेट इस्तेमाल करना सिखाना बहुत ज़रूरी है। अगर बच्चा खुद से वॉशरूम जाना सीख जाए तो उसे स्कूल में असहजता महसूस नहीं होगी।

4. बैग और पानी की बोतल संभालना

प्ले स्कूल में बच्चा अपना छोटा बैग और बोतल लेकर जाता है। घर पर ही उसे सिखाएं कि कैसे बैग उठाना है और बोतल सही से खोलकर पानी पीना है। ये छोटी आदतें उसे जिम्मेदार बनाती हैं।

5. गुड मॉर्निंग और थैंक्यू कहना

बच्चे में ग्रीटिंग और मैनर्स की आदत डालना बहुत फायदेमंद है। उसे गुड मॉर्निंग, प्लीज और थैंक्यू कहना सिखाएं। इससे टीचर और दूसरे बच्चों के साथ उसका व्यवहार बेहतर होगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews
Play School में है आपका बच्चा, जरूर सिखाएं ये 5 आदतें, वरना एडजस्ट करना होगा मुश्किल