पर्सनैलिटी टेस्ट (Personality Test) एक ऐसा तरीका है, जो हमें किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने का काम करता है। अगर हमें किसी को जानना है तो हम अलग-अलग तरीकों से व्यक्ति के बारे में सब कुछ जान सकते हैं। हमने आपको अब तक पर्सनैलिटी टेस्ट के कई सारे तरीकों की जानकारी दी है।
किसी भी व्यक्ति को पहचानने के लिए अक्सर हम उसके स्वभाव को देखते हैं। हम ये देखते हैं कि व्यक्ति किस तरह से बात करता है। अगर बातचीत करने का अंदाज हमें पसंद आ जाता है तो व्यक्ति हमारे लिए अच्छा होता है। वहीं अगर अंदाज हमें पसंद नहीं आए तो व्यक्ति हमारे लिए बुरा हो जाता है। वैसे स्वभाव के अलावा दूसरे तरीके भी है, जिनसे हम किसी को पहचान सकते हैं।
पीठ की तरफ हाथ बांधना (Personality Test)
हम में से हर व्यक्ति का अपना हाव भाव होता है। काम करने का भी सभी का अपना तरीका है। हम जिस तरह से अपना कोई भी काम करते हैं। चाहे वह खड़े होना हो या बात करना। वह हमारे बारे में बहुत कुछ बताने का काम करता है। कुछ लोगों को अपनी पीठ की तरफ हाथ बांधकर खड़े होने की आदत होती है। देखें में तो ये एक नॉर्मल पोज है लेकिन व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है। चलिए बता देते हैं कि ये अंदाज लोगों के बारे में क्या कहता है।
कॉन्फिडेंस और हक
जिन लोगों को हाथ पीछे बंद कर खड़े होने की आदत होती है यह काफी कॉन्फिडेंट होते हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि यह कभी भी घबराते नहीं है और सिचुएशन उसके कंट्रोल में रहती है। अक्सर आपने सुना के बड़े जवानों या अधिकारी को इस मुद्रा में खड़े देखा होगा। यह व्यक्ति की लीडरशिप क्वालिटी को दर्शाता है और उसे प्रेशर में भी स्ट्रांग बनाकर रखता है।
धैर्य और संगम
जिन लोगों की आदत इस तरह से खड़ी होने की होती है यह बहुत धैर्यवान होते हैं। चीजों को लेकर उनके मन में काफी संयम होता है। यह किसी भी बात की जल्दबाजी नहीं करते बल्कि शांति के साथ फैसला लेते हैं। किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले यह अच्छी तरह से सोचते समझते हैं। इनकी इस आदत की वजह से लोग इनपर भरोसा रख पाते हैं।
सीखने की चाहत
इस तरह के लोगों को नई चीजें सीखने की चाहत होती है। ये ऑब्जर्व नेचर के होते हैं और चीजों के प्रति इनके मन में जिज्ञासा होती है। यह हर चीज को बारीकी से समझते हैं।
छुपा लेते हैं भावना
जो लोग पीछे हाथ बांधकर खड़े होते हैं वह कहीं बाहर अपनी भावनाओं और बेचैनी को छुपाना चाहते हैं। यह अपने जज्बात पब्लिकली जाहिर नहीं करते और खुद को कंट्रोल में रखते हैं। इनके अंदर सेल्फ डिसिप्लिन की ताकत होती है जो इन्हें भीड़ में भी गंभीर बना कर रखती हैं।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।






