Hindi News

इन 3 बैंकों ने बदले ATM से जुड़े नियम, 1 अप्रैल से होंगे लागू, ग्राहक जरूर जान लें

Last Updated:
एटीएम से जुड़े नियम नए नियमों का ऐलान कई बैंकों ने किया है। जिसका असर ग्राहकों पर भी पड़ेगा। अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ये बदलाव भी लागू होंगे।
इन 3 बैंकों ने बदले ATM से जुड़े नियम, 1 अप्रैल से होंगे लागू, ग्राहक जरूर जान लें

AI Generated Image

देश के तीन बड़े बैंकों ने एटीएम कैश विड्रोल से जुड़े नियमों (ATM New Rules) में बदलाव का ऐलान किया है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले हैं। इस सूची में देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक यानि एचडीएफसी बैंक शामिल है। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक और बंधन बैंक ने भी नियमों में कुछ संशोधन करने का फैसला लिया है। ग्राहकों को इसकी जानकारी पहले से होनी चाहिए। ताकि बाद में किसी प्रकार की समस्या न हो।

एचडीएफसी बैंक में एटीएम से यूपीआई के जरिए की गई नगद निकासी मासिक मुफ़्त एटीएम लेनदेन सीमा में अब शामिल होगी। मतलब  एचडीएफसी बैंक की मुफ्त लेनदेन सीमा से अधिक निकासी करने पर शुल्क का भुगतान करना होगा। निर्धारित सीमा से अधिक निकासी करने पर प्रत्येक लेनदेन के लिए 23 रुपये प्लस एप्लीकेबल टैक्स लगेगा।

MpBreakingNews11933402

बंधन बैंक नए नियम

बंधन बैंक ने उपयोगकर्ताओं के लिए मुफ़्त एटीएम लेनदेन की संख्या में बदलाव किया है। अब ग्राहक एटीएम पर हर महीने अधिकतम पांच फ्री फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। वहीं नॉन-फाइनेंशियल लेनदेन अनलिमिटेड होगा। अन्य बैंकों के एटीएम पर लेनदेन के लिए मेट्रो शहर में मुफ्त लेनदेन की सीमा 3 और  गैर मेट्रो शहर में 5 तय की गई है। यह सभी प्रकार के ट्रांजेक्शन पर लागू होगा।

निर्धारित फ्री ट्रांजेक्शन सीमा से अधिक लेनदेन करने पर प्रत्येक वित्तीय लेनदेब पर 23 रुपये और नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए 10 रूपये शुल्क लिया जाएगा। खाते में अपर्याप्त धनराशि के कारण एटीएम लेनदेन रिजेक्ट होने पर 25 रुपये चार्ज का भुगतान करना पड़ सकता है।

PNB एटीएम नए नियम 

पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक ने भी एटीएम से कैश निकालने की सीमा में बदलाव का ऐलान किया है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। रुपे एनसीएमसी प्लेटिनम डेबिट कार्ड, रूपे एनसीएमसी प्लेटिनम इंटरनेशनल डेबिट कार्ड, रूपे वुमन पावर प्लेटिनम डेबिट कार्ड, पीएनबी पलाश डेबिट कार्ड, रुपे बिजनेस प्लेटिनम एनसीएमसी डेबिट कार्ड, पीएनबी मास्टरकार्ड प्लेटिनम राइज, वीजा गोल्ड डेबिट कार्ड जैसे डेबिट कार्ड पर एटीएम से कैश विड्रोल की सीमा को घटाकर 50,000 कर दिया गया है, पहले यह लिमिट एक लाख रुपये थी।

रुपे सिलेक्ट डेबिट कार्ड, पीएनबी रुपे सिलेक्ट नियो, विजा सिगनेचर डेबिट कार्ड, मास्टरकार्ड बिजनेस डेबिट कार्ड और पीएनबी रुपये सिलेक्ट एक्सेल जैसे कार्ड के लिए एटीएम से नगद निकालने की सीमा को 1,50,000 रुपये से घटाकर 75,000 करने का ऐलान इस बैंक ने किया है।

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews