Hindi News

व्यक्तित्व के राज खोलेंगे हाथ की उंगलियों के तिल, आसानी से जानें किसी का भी स्वभाव

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अब तक आपने लोगों को उनके स्वभाव के आधार पर जानने की कोशिश की होगी। अच्छी बातचीत को अच्छा और बुरी बातचीत को बुरे व्यक्तित्व का नाम दिया होगा। चलिए आज आपको उंगलियों के तिल से पर्सनैलिटी के बारे में बताते हैं।
व्यक्तित्व के राज खोलेंगे हाथ की उंगलियों के तिल, आसानी से जानें किसी का भी स्वभाव

पर्सनैलिटी टेस्ट कहने में तो आसान है लेकिन करना बहुत मुश्किल काम है। यह मुश्किल इसलिए है क्योंकि हमारे पास किसी की पर्सनैलिटी को पहचानने का सबसे मुख्य तरीका उसका स्वभाव है। व्यक्ति का स्वभाव अगर हमें जम गया तो हम उसे अच्छे व्यक्तित्व का समझते हैं। वहीं अगर हमें उसका स्वभाव अच्छा नहीं लगा तो वह हमारे लिए बुरा हो जाता है।

स्वभाव के जरिए व्यक्ति को जानने की कोशिश में हम उसके व्यक्तित्व से जुड़े अन्य पहलुओं को भूल जाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि जिसे हमने स्वभाव से अच्छा समझा था वह असल में अच्छा नहीं निकलता। जब तक हमें इस बात का पता चलता है तब तक बहुत देर हो जाती है। ऐसे में स्वभाव के अलावा और भी कई तरीके हैं, जिनके जरिए व्यक्तित्व की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

उंगलियों पर तिल (Personality Test)

किसी के भी स्वभाव और व्यवहार को देखने के अलावा हम उसके शारीरिक अंगों की बनावट के जरिए भी उसे पहचान सकते हैं। इसके अलावा हम चाहे तो शरीर के अलग-अलग अंगों पर मौजूद तिल के जरिए भी व्यक्ति को पहचान सकते हैं। आज आपको हाथ की अलग-अलग उंगलियों पर मौजूद तिल के लोगों के व्यक्तित्व के बारे में बताते हैं।

अनामिका उंगली

कुछ लोगों के अनामिका उंगली पर तिल होता है। इस तरह के लोग समाज में खूब मान सम्मान प्राप्त करते हैं। यह सामाजिक रूप से काफी सक्रिय होते हैं। हमेशा ऐसे काम करते हैं जिससे लोगों का भला हो सके। यही कारण है कि इन्हें खूब लोकप्रियता मिलती है। यह सरकारी क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति करते हैं।

मध्यमा पर तिल

कुछ लोगों की मध्यम यानी मिडिल फिंगर पर तिल होता है। यह तिल बताता है कि यह लोग जीवन में खूब सफलता की प्राप्ति करेंगे। दरअसल ये लोग पढ़ने लिखने में बहुत होशियार होते हैं। करियर में तरक्की पाने के लिए भी यह बहुत मेहनत करते हैं। रिश्तों को लेकर यह गंभीर होते हैं और शिद्दत के साथ किसी भी रिश्ते को निभाते हैं।

अंगूठे पर तिल

कुछ लोगों के हाथ के अंगूठे पर तिल होता है। तरह के लोगों को जीवन में कभी भी सुख सुविधाओं और धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। यह जीवन में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं। फालतू की बहस बाजी में उलझना इन्हें पसंद नहीं होता यह साफ और सटीक बात करना पसंद करते हैं।

कनिष्ठा उंगली

कुछ लोगों की कनिष्ठा यानी सबसे छोटी उंगली पर तिल होता है। यह लोग जीवन में खूब मान सम्मान और धन हासिल करते हैं। ये जिस जगह जाते हैं वहां सफलता इनका इंतजार कर रही होती है। इन्हें जीवन में हर वह चीज मिलती है जिसकी यह इच्छा रखते हैं। परिवार, दोस्तों और पार्टनर के प्रति यह काफी गंभीर होते हैं और सभी से प्रेम करते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews