Hindi News

Exam Calendar: मार्च में आयोजित होंगी 10 बड़ी परीक्षाएं, सीयूईटी पीजी भी शामिल, देखें लिस्ट

Published:
मार्च 2026 में कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं होने वाली हैं। इस सूची में सीयूईटी पीजी के साथ-साथ रेलवे के कई एग्जाम भी शामिल हैं। तारीख कन्फर्म हो चुकी है। आइए जानें कब कौन-सा पेपर होगा?
Exam Calendar: मार्च में आयोजित होंगी 10 बड़ी परीक्षाएं, सीयूईटी पीजी भी शामिल, देखें लिस्ट

मार्च 2026 का महीना अभ्यर्थियों के लिए खास होने वाला है। कई बड़ी परीक्षाएं (Exam Calendar March 2026) आयोजित होंगी। इस सूची में यूपीएससी, आरआरबी, सीबीएसई और एसएससी के एग्जाम शामिल हैं। सीबीएसई, आईसीएसई और स्टेट बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाएं भी जारी हैं। एमपी SET का आयोजन 1 मार्च 2026 को किया गया, परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से लेकर 3:00 तक चली।

यूपीएससी सीआईएसएफ एग्जीक्यूटिव एलडीसीएए परीक्षा का आयोजन 8 मार्च 2020 को होने वाला है। जिसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://upsc.gov.in पर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। दो शिफ्टों में एग्जाम  आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 से लेकर 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। कर्मचारी चयन आयोग भी कई परीक्षाओं का आयोजन करने वाला है।

आरआरबी परीक्षाएं?

रेलवे भर्ती बोर्ड मार्च 2026 में कई परीक्षाओं का आयोजन करने वाला है। पैरामेडिकल कैटेगरी के लिए सीबीटी परीक्षा 11, 12 और 13 मार्च को आयोजित की जाएगी। आरआरबी टेक्निशियन ग्रेड 1 सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड 3 परीक्षा का आयोजन 6, 9, 10 और 13 मार्च को होगा। आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से लेकर 27 मार्च तक किया जाएगा। परीक्षा से 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची जारी होगी। वहीं 4 दिन पहले एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगे।

सीयूईटी पीजी 

सीयूईटी पीजी परीक्षा देशभर की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इसके आधार पर छात्रों को अलग-अलग पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों के लिए देश भर के विभिन्न केंद्रीय, प्राइवेट, स्टेट और अन्य यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने का मौका मिलता है। ग्रेजुएट स्टूडेंट्स इसमें शामिल हो सकते हैं। एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होगा। 6 और 7 मार्च को आयोजित होने वाले एग्जाम के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी हो चुकी है।

यहाँ देखें परीक्षाओं की लिस्ट 

  • 1 मार्च 2026- डब्ल्यूबीएसएससी ग्रुप सी परीक्षा, एमपी एसईटी
  • 6 से लेकर 9 मार्च तक- आरआरबी टेक्निशियन परीक्षा
  • 6 मार्च- पुडुचेरी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा
  • 6 मार्च से 27 मार्च- सीयूईटी पीजी
  • 8 मार्च- डब्ल्यूबीएसएससी ग्रुप डी परीक्षा, यूपीएससी सीआईएसएफ (Exe) LDCE परीक्षा
  • 11 से लेकर 13 मार्च- आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा
  • 16 से 27 मार्च- आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1
  • 14 और 15 मार्च- यूपी पुलिस एसआई परीक्षा
  • 22 मार्च- एमपीएससी एई परीक्षा
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews