Hindi News

Personality Test: बड़ा या छोटा कैसा है माथे का आकार? खुलेंगे व्यक्तित्व के छुपे हुए राज

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
अक्सर किसी भी व्यक्ति को हम उसके बातचीत करने के तरीके से पहचानते हैं। बातचीत करने के तरीके के अलावा व्यक्ति के माथे का आकार भी उसके व्यक्तित्व की जानकारी देता है।
Personality Test: बड़ा या छोटा कैसा है माथे का आकार? खुलेंगे व्यक्तित्व के छुपे हुए राज

Personality Test: हमारे आसपास बहुत सारे लोग रहते हैं जिनका अपना व्यवहार और व्यक्तित्व है। इन सभी लोगों को हम इनके स्वभाव से पहचानते हैं। अगर सामने वाले का बातचीत करने का ढंग रहन-सहन और काम करने का तरीका सही होता है तो हम उसे पसंद करते हैं। वहीं अगर यह चीज हमें पसंद नहीं आती तो हम उससे दूर रहने और उससे कोई भी काम न करवाने के बारे में सोचते हैं। वैसे केवल स्वभाव के आधार पर पर्सनैलिटी का अंदाजा लगा पाना लगभग मुश्किल है।

व्यक्ति जिस तरह से हमसे व्यवहार करता है, वह कई बार परिस्थितियों पर भी निर्भर करता है। ऐसे में किसी के भी व्यक्तित्व का सही अंदाज स्वभाव के अलावा उसके शरीर के अंगों से भी लगाया जा सकता है। व्यक्ति की आंख, नाक, कान, होंठ, गाल हाथ, पैर उसके बारे में बहुत कुछ बताते हैं। व्यक्ति के शरीर का हर अंग उसके अंदर छुपे हुए गुणों को उजागर करने का काम करता है। अगर हम सही तरीके से इन चीजों को समझ ले तो आसानी से किसी का भी सही व्यक्तित्व पता कर सकते हैं।

माथे से पर्सनैलिटी (Personality Test)

आपने आंख या नाक के आकार के आधार पर व्यक्तित्व के बारे में सुना होगा, लेकिन हमारा फोरहेड यानी की माथा भी व्यक्तित्व की जानकारी देने का काम करता है। माथे के आकार को देखकर आप किसी भी व्यक्ति के अंदर छुपे हुए गुणों का पता लगा सकते हैं। चलिए आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देते हैं।

चौड़ा माथा

कुछ लोगों का फोरहेड काफी चौड़ा होता है। इस तरह के लोग बुद्धिमान और स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। ये संतुलित जीवन जीना पसंद करते हैं। यह मल्टी टास्किंग करने में काफी माहिर होते हैं और एक साथ कई सारे काम कर लेते हैं। जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव का सामना अच्छी तरह से करते हैं। इनके एक्सपीरियंस की वजह से लोग अक्सर इन से सलाह लेने आते हैं। यह सेंटर आफ अट्रैक्शन होते हैं और इनके अंदर किसी सेलिब्रिटी की तरह फेमस होने की खासियत होती है। इनका गुस्सा बहुत अधिक खराब होता है। जब यह गुस्से में आते हैं तो यह किसी को नहीं देखते।

पतला माथा

कुछ लोगों का माथा पतला यानी कि कम चौड़ा होता है। इस तरह के लोग काफी इमोशनल होते हैं और हर काम दिल से सोच कर करते हैं। यह दिमाग से ज्यादा अपने इमोशंस को फॉलो करते हैं। इन्हें दूसरों से ज्यादा खुद के साथ समय बिताना पसंद होता है। यह लोगों से इमोशनली अटैच होना पसंद करते हैं ताकि यह सुरक्षित महसूस कर सकें। दूसरों की भावनाओं की ये काफी कद्र करते हैं यही कारण है कि लोगों ने काफी पसंद करते हैं। यह समाज के नियमों की परवाह नहीं करते बल्कि अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करते हैं।

घुमावदार माथा

कुछ लोगों का माथा घुमावदार होता है। इस तरह के लोग काफी फ्रेंडली होते हैं और नए दोस्त जल्दी बना लेते हैं। यह ऊर्जा से भरपूर होते हैं और जहां जाते हैं वहां लोगों को एनर्जी से भर देते हैं। यह इमोशनली सेंसिटिव होता है और इन्हें पता है कि इन्हें कब, कहां और किस से कैसे बोलना है। यह अपनी भावनाओं को छुपाना जानते हैं और कई बार अकेले परेशान होते रहते हैं।

एम शेप माथा

कुछ लोगों का फोरहेड एम आकार का होता है। इस तरह के लोग आर्टिस्टिक और क्रिएटिव होते हैं। छोटी-छोटी डिटेल्स पर काफी ध्यान देते हैं पर आसानी से किसी भी बारीकी को पकड़ लेते हैं। यह लॉजिकल, इमोशनल, पारंपरिक और मॉडर्न चीजों का मिक्स होते हैं। इन्हें गुस्सा तो आता है लेकिन यह जल्दी शांत भी हो जाते हैं। इनके मन में किसी के भी प्रति गिला शिकवा नहीं होता। जीवन में आने वाली हर चुनौती का सामना ही डटकर करते हैं और असफलताओं से घबराते नहीं हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews