छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा सरकार ने 1 मई 2026 (शुक्रवार) को बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। इस संबंध में शिक्षा विभाग एक पत्र भी जारी किया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह एक गजटेड (सार्वजनिक) अवकाश है, इसलिए सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
यह छुट्टी सरकारी/निजी सीबीएसई/आईसीएसई/माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध स्कूलों पर समान रूप से लागू रहेगा। यदि इस दिन छात्रों को स्कूल बुलाया जाता है, तो आदेशों की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल मुखिया की होगी।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी वर्ष 2026 के अवकाश कैलेंडर के भी अनुसार 1 मई 2026 (शुक्रवार) को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी परिषद संचालित एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 1 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो रहे हैं, जिसके चलते सभी स्कूल बंद रहेंगे। छत्तीसगढ़ में 22 अप्रैल 2026 से गर्मी की छुट्टियों के चलते स्कूल बंद हैं।
मई में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
- 1 मई (शुक्रवार): बुद्ध पूर्णिमा / मजदूर दिवस (मई दिवस)
- 3 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 10 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 17 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 24 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 25 मई (सोमवार): महाराणा प्रताप जयंती (कुछ राज्यों में अवकाश)
- 27 मई (बुधवार): बकरीद (ईद-उल-जुहा) – चांद के अनुसार
- 31 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश








