Hindi News

शादी में रहेंगी हर किसी की नजरें आपकी स्किन पर, अपनाएं ये 4 कोरियन टिप्स

Written by:Bhawna Choubey
Published:
शादी का सीजन आ चुका है, और इस खास दिन हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा बेदाग और ग्लोइंग हो, ताकि वह सबका ध्यान आकर्षित कर सके। अगर आप भी इस शादी के सीजन में अपनी स्किन को चमकदार और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो कोरियन ब्यूटी टिप्स आपके लिए एक बेहतरीन समाधान हो सकते हैं।
शादी में रहेंगी हर किसी की नजरें आपकी स्किन पर, अपनाएं ये 4 कोरियन टिप्स

Skin Care: वेडिंग सीजन में हर लड़की जो आती है कि उसकी त्वचा बेदाग और ग्लोइंग हो ताकि वह खास दिन पर सबसे खूबसूरत लगे। अगर आप भी अपनी स्किन को बेदाग और चमकदार बनाना चाहती हैं तो कोरियन ब्यूटी टिप्स आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कोरियन स्किन केयर रूटीन में गहरी सफाई हाइड्रेशन और नमी बनाए रखना बहुत अहम होता है जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार कोरियन स्किन केयर में इस्तेमाल होने वाली बेहतरीन सामग्री जैसे कि ग्लाइकोलिक एसिड, हयालूरॉनिक एसिड और सेंसेटिव स्किन के लिए उपयोगी प्रोडक्ट त्वचा की अंदर से देखभाल करते हैं और उसे टैनिंग और पिगमेंटेशन से भी बचाते हैं, ऐसे में इन टिप्स को अपनाकर आप भी अपनी त्वचा को इस वेडिंग सीजन में परफेक्ट और ग्लोइंग बना सकती हैं।

पहला स्टेप: क्लींजिंग

एक्सपर्ट के अनुसार बेदाग और चमकदार त्वचा पाने के लिए सबसे पहले क्लींजिंग करना बेहद जरूरी है। क्लींजिंग से न सिर्फ चेहरे की गंदगी धूल और प्रदूषण साफ होते हैं, बल्कि यह त्वचा को टैनिंग और कील मुंहासे जैसी समस्याओं से भी बचाता है। सबसे पहले गर्म पानी से चेहरे को अच्छे से साफ करें, ताकि ओपन पोर्स खुल जाएं और त्वचा की गहरी सफाई का सके।

दूसरा स्टेप: मसाज

क्लींजिंग के बाद चेहरे की मसाज करना त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है, खासकर शादी के सीजन में जब आपको बेदाग और ग्लोइंग स्किन चाहिए। चेहरे को साफ करने के बाद दूसरा नंबर आता है मसाज का। इसके लिए आप एक कांच के बाउल में रोज़ मेरी तेल डालें और उसमें एक विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं, अच्छे से मिक्स करने के बाद इस मिश्रण से चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें। यह न केवल आपकी त्वचा को पोषण देता है बल्कि से बेदाग और चमकदार भी बनाता है।

तीसरा स्टेप: फेस पैक

चेहरे के अच्छे से मसाज करने के बाद एक्सेस तेल को हटाने के लिए एक टिशू पेपर का इस्तेमाल करें। इसके बाद चेहरे पर फेस पैक लगाना जरूरी है। एक्सपर्ट के अनुसार बेदाग और चमकदार त्वचा पाने के लिए चंदन पाउडर का फेस पैक फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए कांच की कटोरी में दो से तीन चम्मच चंदन पाउडर डालें और उसमें कच्चा दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छे से लगाएं और 15 20 मिनट के लिए छोड़ दें। चंदन का एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को निखारने में मदद करता है, जिससे आपकी त्वचा साफ ग्लोइंग और बेदाग बनती है।

चौथा स्टेप: मॉइश्चराइज

फेस पैक लगाने के बाद चेहरे को मॉइश्चराइज करना बेहद जरूरी है, क्योंकि फेस पैक से चेहरे के रोम छेद्र खुल जाते हैं। यदि इस समय मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं किया जाता, तो खुले रोमछेद्र में धूल, मिट्टी और प्रदूषण के कारण आसानी से जमा हो सकते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए फेस पैक के बाद अपनी स्किन टाइप के अनुसार हल्का और नमी प्रदान करने वाला मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए।

 

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews