Hindi News

साइनस में आ जाती है सूजन, दर्द से निपटने के लिए अपनाएं ये मसाज, मिलेगा राहत

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
इन आसान मसाज तरीकों को अपनाकर आप साइनस की समस्या से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 1-2 मिनट का समय निकालना होगा, जो आपको इस परेशानी से छुटकारा दिला सकता है।
साइनस में आ जाती है सूजन, दर्द से निपटने के लिए अपनाएं ये मसाज, मिलेगा राहत

Massage Technique to Get Relief from Sinus Pain : साइनस की समस्या यदि किसी को हो तो वह काफी ज्यादा परेशान हो जाता है। इस परेशानी के कारण नाक से सांस लेना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में लोग चिड़चिड़ापन का शिकार हो जाते हैं। तेज सिरदर्द के चलते किसी भी काम में मन नहीं लगता, जिसका असर डेली लाइफस्टाइल पर भी देखने को मिलता है।

हालांकि, डॉक्टर की सलाह और दवाइयों से कुछ समय के लिए राहत मिलती है, लेकिन समस्या दोबारा लौट आती है। ऐसे में साइनस की समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपको मसाज के बारे में बताएंगे, जिसे करने से यह परेशानी खत्म हो जाएगी।

फ्रंटल साइनस मसाज

  • यह माथे के केंद्र और आंखों के ठीक ऊपर स्थित होता है।
  • अपनी दोनों इंडेक्स और मिडिल फिंगर को भौहों के ऊपर और माथे के बीच में रखें।
  • हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में 1 मिनट तक मसाज करें।

मैक्सिलरी साइनस मसाज

  • यह नाक के दोनों किनारों और गालों के ठीक नीचे स्थित होता है।
  • अपनी इंडेक्स और मिडिल फिंगर से इस हिस्से की हल्के हाथों से मसाज करें।
  • लगभग 1 मिनट तक इस मसाज को करते रहें।

स्फेनॉइड और एथमॉइड साइनस मसाज

  • अपनी इंडेक्स फिंगर को नाक के पुल के किनारों पर रखें।
  • आंखों के कोनों और नाक की हड्डी के बीच के हिस्से में हल्के हाथों से 1 मिनट तक मसाज करें।

इन आसान मसाज तरीकों को अपनाकर आप साइनस की समस्या से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 1-2 मिनट का समय निकालना होगा, जो आपको इस परेशानी से छुटकारा दिला सकता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews