Hindi News

दुनिया के 4 सबसे महंगे गिफ्ट्स, जिनकी कीमत उड़ा देगी होश, ये तोहफे नहीं हैं ख्वाब!

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
कुछ तोहफे कुछ बहुत कम दाम में मिल जाते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं, जिसकी कीमत का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है। हालांकि, तोहफा देने वालों से उसकी कीमत कभी नहीं पूछनी चाहिए।
दुनिया के 4 सबसे महंगे गिफ्ट्स, जिनकी कीमत उड़ा देगी होश, ये तोहफे नहीं हैं ख्वाब!

दुनिया में एक से बढ़कर एक कीमती सामान मिलता है। अमूमन जब भी किसी को तोहफा देने की बात होती है, तो सबसे पहले यह सोचना पड़ता है कि आखिर उस व्यक्ति को देना क्या चाहिए। कुछ तोहफे कुछ बहुत कम दाम में मिल जाते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं, जिसकी कीमत का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है। हालांकि, तोहफा देने वालों से उसकी कीमत कभी नहीं पूछनी चाहिए, लेकिन दुनिया में एक से बढ़कर एक कीमती गिफ्ट्स स्टोर में पाए जाते हैं।

आज के आर्टिकल में हम आपको दुनिया के सबसे महंगे टॉपिक के बारे में बताएंगे। जिसकी कीमत का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है।

बोइंग 747-8

बता दें कि कतर… अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दुनिया का सबसे महंगा तोहफा बोइंग 747-8 देने जा रहे हैं। जिसकी कीमत 3400 करोड रुपए बताई जा रही है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी ने किसी को इतना महंगा तोहफा दिया गया हो। इससे पहले भी लोग अपने पसंदीदा व्यक्ति को महंगे तोहफे दे चुके हैं।

ताजमहल

दुनिया की सबसे कीमती तोहफों की लिस्ट में ताजमहल का नाम शामिल है, जिसे युनेस्कों द्वारा विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल किया जा चुका है। इसे देखने के लिए विश्व भर के पर्यटक सालों भर पहुंचते हैं। इससे आर्थिक व्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में से बनवाया था। इतिहासकारों की मानें तो बादशाह ने इसे अपनी पत्नी का तोहफा बताया था। ताजमहल को बनाने में 20 साल से भी अधिक के समय लगे थे। आज की डेट में इसकी कुल कीमत 72 अरब रुपए से भी ज्यादा है।

कोहिनूर

महंगे तोहफों की लिस्ट में कोहिनूर हीरा माउंटेन का लाइट भी शामिल है। जिसे अंग्रेजों ने इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया को गिफ्ट किया था। उस वक्त महारानी ने अनुरोध किया कि इस 105.6 कैरेट के हीरे के आभूषण में बदल दिया जाए, क्योंकि इसकी चमक उन्हें पसंद नहीं थी। वर्तमान में कोहिनूर का मूल्य 42 अरब रुपए से भी है।

याट

दुनिया के सबसे महंगे तोहफे की लिस्ट में प्राइवेट याट शामिल है, जिसे अनिल अंबानी ने अपनी पत्नी टीना अंबानी को भेंट स्वरूप दिया है। बता दें कि साल 2008 में अनिल अंबानी ने अपनी पत्नी को करीब 7 अरब रुपए में 34 मीटर की एक याट गिफ्ट की थी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews