Hindi News

हाथों को क्रॉस करने का तरीका खोलेगा व्यक्तित्व के राज, जानें कैसी है आपकी पर्सनैलिटी

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हाथों को क्रॉस करने का तरीका खोलेगा व्यक्तित्व के राज, जानें कैसी है आपकी पर्सनैलिटी

Personality Test: हर व्यक्ति का रहन-सहन और बोलचाल दूसरे व्यक्ति से अलग होता है। कुछ लोग बहुत सिंपल तरीके से रहना पसंद करते हैं तो किसी को स्टाइलिश तरीके से रहना पसंद आता है। व्यक्ति के रहने और दूसरों से बात करने का तरीका उसके बारे में बहुत कुछ बताता है। हालांकि, इसके अलावा उसके अंदर जो आदतें होती है उनके जरिए भी यह पता किया जा सकता है कि वह किस तरह के व्यक्तित्व का इंसान है।

हम में से सभी लोगों के उठने, बैठने, बोलने का तरीका अलग है। इसी तरह से हर किसी का हाथों को क्रॉस करने का स्टाइल भी अलग-अलग होता है। हाथों को क्रॉस करने का यह स्टाइल व्यक्ति की पर्सनैलिटी के बारे में कई बातें बताता है। चलिए आज इसी बारे में जानते हैं।

दाहिना क्रॉस

अगर कोई व्यक्ति अपने बाएं हाथ को दाहिने हाथ से क्रॉस करता है तो वह कलात्मक और आध्यात्मिक व्यक्तित्व का होता है। ये लोग आसानी से यह मालूम कर लेते हैं कि उनके आसपास मौजूद लोग क्या सोच रहे हैं या उन्हें क्या महसूस हो रहा है। भले ही कोई इनके सामने खुलकर न बोले लेकिन यह सब कुछ समझ जाते हैं।

बायां क्रॉस

जो लोग दाहिने हाथ को बाएं हाथ से क्रॉस करते हैं वह तर्क वितर्क करने में माहिर होते हैं। यह खुद को ऑर्गेनाइज्ड रखना पसंद करते हैं और अपने काम के प्रति ईमानदार और मेहनती होते हैं। मेहनत के चलते सफलता इन्हें आसानी से मिल जाती है। यह दयालु प्रवृत्ति के होते हैं। यह भावनाओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते।

दोनों हाथ बाहर

कुछ लोग अपने हाथों को इस तरह से क्रॉस करते हैं कि दोनों हाथ बाहर दिखाई देते हैं। इस तरह के लोग सहज व्यक्तित्व के होते हैं लेकिन इनमें तर्क करने की क्षमता भी होती है। यह किसी भी चीज का संतुलन बनाए रखने में माहिर होते हैं। इनकी इस आदत के चलते इनकी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी आराम से चलती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews