Hindi News

ब्राइडल मेकअप को परफेक्ट बनाएंगे ये 6 Lipstick Shades, हर कोई करेगा तारीफ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अपनी शादी में हर दुल्हन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। अगर आप भी ब्राइडल बनने जा रही हैं तो कुछ ऐसे लिपस्टिक शेड जान लीजिए जो आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
ब्राइडल मेकअप को परफेक्ट बनाएंगे ये 6 Lipstick Shades, हर कोई करेगा तारीफ

Lipstick Shades: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और एक बार फिर सभी अपने लुक्स के साथ तरह के एक्सपेरिमेंट करने के लिए तैयार हैं। हर शादी के सीजन में कोई ना कोई फैशन ट्रेंड जरूर करता है और सभी उसे फॉलो करने में लगे रहते हैं। सभी के घरों में शादियां निकलती है जिसमें वो खूबसूरत नजर आना चाहते हैं।

शादी हर इंसान के जीवन का सबसे बड़ा पल होता है, जिसे वह खास बनाना चाहते हैं। इसके लिए काफी दिनों पहले से तैयारियां शुरू हो जाती है। लड़कियां तो अपनी शादी के लिए खूब सारी तैयारी करती हैं। उनके आउटफिट से लेकर ज्वेलरी, मेकअप सब कुछ वो सबसे अलग और खास चाहती हैं। किसी भी दुल्हन को खूबसूरत बनाने में मेकअप का वैसे भी खास योगदान होता है।

परफेक्ट लिपस्टिक शेड (Lipstick Shades)

मेकअप करते समय कई सारे प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं लेकिन जब तक लिपस्टिक अप्लाई नहीं की जाती लुक कंप्लीट नहीं होता। ब्राइडल मेकअप का भी कुछ ऐसा ही है जब तक सही लिपस्टिक अप्लाई ना की जाए खूबसूरत दिखना मुश्किल होता है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे लिपस्टिक शेड्स बताते हैं जो ब्राइडल मेकअप पर परफेक्ट लगेंगे। इस दौरान आपको अपनी स्किन टोन का ध्यान रखना जरूरी है।

बोल्ड रेड

यह बहुत ही खूबसूरत लिपस्टिक शेड है, जो ब्राइडल मेकअप में चार चांद लगाने का काम करेगा। अगर आप रेड कलर का लहंगा पहन रही हैं तो उसके साथ ये खूबसूरत करने वाला है। ग्रीन आउटफिट के साथ भी है परफेक्ट लगेगा।

मरून लिपस्टिक

जो लोग मरून कलर का लहंगा पहन रहे हैं। जिनकी स्किन टोन डार्क है, उनके लिए ये बेस्ट रहेगा। ये आपको अलग और खूबसूरत दिखाने का काम करेगा।

वाइन शेड

यह शेड हमेशा ट्रेंड में बना रहता है और बहुत खूबसूरत लगता है। फेयर और डार्क दोनों ही स्किन टोन के लिए यह बेस्ट है। यह हर तरह के आउटफिट पर अच्छा लगने वाला है।

न्यूड शेड

इन दिनों ब्राइडल मेकअप में न्यूड शेड काफी ज्यादा चल रहा है। लाइट कलर के लहंगे पर आप भी न्यूड शेड ट्राई कर सकती हैं। यह आपको सटल और खूबसूरत लुक देने का काम करेगा।

मॉव पिंक

ये बहुत ही सुंदर लिपस्टिक शेड है जो ना ज्यादा डार्क नजर आती है और ना ही लाइट। किसी भी कलर के लहंगे के साथ यह शेड अप्लाई किया जा सकता है।

ब्राउन शेड

ये बहुत ही खूबसूरत लिपस्टिक शेड है, जो आजकल न्यूड मेकअप में भी अप्लाई किया जा रहा है। ब्राइडल मेकअप में ये दुल्हन को बहुत ही खूबसूरत लुक देने का काम करेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews