Hindi News

ये हैं बिहार की टॉप 5 मिठाइयां, दिल जीत लेगा इनका पारंपरिक अंदाज

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
Popular Sweets: बिहार भारत का सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। यहां की परंपरा हमेशा सही लोगों को आकर्षित करती आई है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको कुछ विशेष स्वादिष्ट मिठाइयों का स्वाद लेने को मिलेगा।
ये हैं बिहार की टॉप 5 मिठाइयां, दिल जीत लेगा इनका पारंपरिक अंदाज

Popular Sweets: भारत के हर राज्य की अपनी संस्कृति और परंपरा है जिसकी वजह से उसे पहचान मिली है। जब आप यहां के अलग-अलग इलाकों में जाएंगे तो आपको अलग-अलग बोली, रहन-सहन, पहनावा और खान-पान देखने को मिलेगा। यही वह चीज हैं जो एक राज्य को दूसरे राज्य से अलग बनाने का काम करती है।

बिहार भारत का एक प्रसिद्ध राज्य है जिसे सबसे ज्यादा अपनी बोली के लिए पहचाना जाता है। बोली के अलावा यहां के खाने से लेकर पहनावा सब कुछ बहुत विशेष है। अगर आप बिहार घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको यहां के कुछ स्वादिष्ट पकवानों का स्वाद जरूर लेना चाहिए। चलिए आज हम आपको यहां के कुछ व्यंजनों की जानकारी देते हैं।

खाजा

अगर आप बिहार में जाकर मिठाई का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको यह जरूर खाना चाहिए। यह पानी पुरी की तरह नजर आता है। जिसमें दूध, घी और मेवे का मिश्रण होता है। इसे खुरमुरी के साथ परोसा जाता है और विशेष अवसरों पर बनाया जाता है।

तिलकुट

यह बिहार के प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है और खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। इसे तिल के बीज से बनाया जाता है। इसे गजक और तिल पट्टी के नाम से भी पहचाना जाता है। मकर संक्रांति जैसे त्योहार पर इस खास तौर पर बनाया जाता है।

लाई

जब आप बिहार जाएंगे तो आपको यह स्वादिष्ट व्यंजन जरूर खाने को मिलेगा। यह मिठाई इतनी जबरदस्त है कि इसकी मिठास आपको कई दिनों तक याद रहने वाली है। इसे ना सिर्फ बिहार बल्कि आसपास के राज्यों में भी पसंद किया जाता है।

दुधौरी

बिहार जाने पर आपको इस मिठाई का स्वाद जरूर चखना चाहिए। ये इस राज्य की पारंपरिक मिठाई है जो लाजवाब होती है। बिहार में जब पहली चावल की फसल होती है तो उसी से इस मिठाई को बनाया जाता है। इसे चावल, दूध और घी के मिश्रण से तैयार किया जाता है।

परवल की मिठाई

बिहार में परवल की मिठाई काफी फेमस है। शुद्ध खोए को पंचमेवा के साथ मिलाकर इसे बनाया जाता है। ये दोनों चीजें मलाईदार होने पर परवल में भरी जाती है। हरी सब्जी की ये मिठाई पौष्टिकता से भरपूर होती है और स्वाद में लाजवाब रहती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews