Hindi News

2025 में बजट में घूमने के लिए भारत की सबसे शानदार जगहें, इन्हें करें अपनी लिस्ट में शामिल

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Travel: 2025 में यात्रा करने का सोच रहे हैं, लेकिन बजट कम है? भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप कम खर्च में शानदार अनुभव ले सकते हैं। इन जगहों पर आप प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक स्थल और सांस्कृतिक धरोहर का मजा ले सकते हैं।
2025 में बजट में घूमने के लिए भारत की सबसे शानदार जगहें, इन्हें करें अपनी लिस्ट में शामिल

Travel: भारत में घूमने के लिए कई ऐसी शानदार और बजट फ्रेंडली जगहें है, जो कम खर्चे में भी अद्भुत अनुभव प्रदान कर सकती हैं। इन जगहों की ऐतिहासिक सुंदरता, हरे भरे पहाड़, समुद्री तट और सांस्कृतिक धरोहर पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं।

चाहे हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पहाड़ हो या राजस्थान के ऐतिहासिक किले इन सभी जगह पर यात्रा का अनुभव कम बजट में भी रोमांचक और यादगार हो सकता है। यहां के हर राज्य में ऐसी जगहें मौजूद है, जो न केवल शानदार दृश्य पेश करती हैं, बल्कि आपको लोकल संस्कृति और इतिहास से भी रूबरू कराती हैं।

न्यू ईयर 2025 में घूमने के लिए बजट फ्रेंडली जगहें

अगर आप नए साल 2025 में बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन की तलाश में है, तो भारत में कई ऐसी जगहें है जो आपके ट्रैवल बजट को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं। इन जगहों पर आप कम खर्च में बेहतरीन प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक स्थल और संस्कृति का अनुभव का आनंद ले सकते हैं।

उदयपुर

राजस्थान का उदयपुर एक बेहतरीन बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन है, जो अपने शाही आकर्षण के बावजूद सस्ती यात्रा का अनुभव भी प्रदान करता है। इस शहर में घूमने के लिए कई खूबसूरत स्थल है जैसे पिछोला झील, सिटी पैलेस और जैतसागर झील जो बिना अधिक खर्च किए देखे जा सकते हैं।

उदयपुर में खाने-पीने की चीज भी बहुत किफायती होती है, और यहां के स्थानीय बाजारों में शॉपिंग भी सस्ते में की जा सकती है। हालांकि, यदि आप शहर के मुख्य हिस्से में ठहरने का विचार करते हैं, तो होटल महंगे हो सकते हैं। लेकिन शहर से बाहर स्थित रूम और गेस्ट हाउस बहुत कम कीमतों पर उपलब्ध होते हैं, जिससे आपका बजट भी मेंटेन रहता है।

ऋषिकेश

ऋषिकेश उत्तराखंड का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन होने के लिए प्रसिद्ध है। गंगा नदी के किनारे स्थित यह शहर न केवल अपनी धार्मिक को सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण ने इसे पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय स्थल बना दिया है।

ऋषिकेश में घूमने के लिए कई ऐतिहासिक स्थल है, जैसे लक्ष्मण झूला और त्रिवेणी घाट जहां आप कम खर्च में शांति का अनुभव कर सकते हैं। इसके अलावा यहां के कैंप और गेस्ट हाउस में ठहरने की सुविधा भी बहुत किफायती है, जिससे पर्यटकों को बजट में रहते हुए ही पूरी तरह से अनुभव का मजा मिल सकेगा।

अलेप्पी

केरल का अलेप्पी, जिसे वेनिस ऑफ़ द ईस्ट भी कहा जाता है। दक्षिण भारत के सबसे खूबसूरत और बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन में से इसे एक माना जाता है। यहां के शांत जलमार्ग, मोहक बैकवॉटर्स और आकर्षक समुद्र तट पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं।

अलेप्पी में आप पारंपरिक केरल शिखरम नावों में सवारी करने का आनंद ले सकते हैं, जो एक अनोखा अनुभव प्रदान करती है और वह भी बहुत कम खर्च में। यहां का स्वादिष्ट केरल भोजन, ताजा समुद्री भोजन और अन्य स्थानीय व्यंजन भी बजट में आसानी से उपलब्ध होते हैं।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !