Hindi News

क्या आप भी गर्मियों में घूमने के लिए बना रहे हैं मन? तो इन जगहों पर जरूर जाएं, शाम को नाव की सैर का भी लें मजा

Written by:Ronak Namdev
Published:
गर्मियों की छुट्टियों में एक बार चित्रकूट जरूर हो आएं। चित्रकूट के रामघाट में शाम को नौका विहार और आरती का आनंद जरूर लें। इसके अलावा गुप्त गोदावरी की गुफा में पानी में चलकर ठंडक पाएं, प्रमोद वन का आनंद लें और गर्मी के मौसम को और भी खूबसूरत बनाएं।
क्या आप भी गर्मियों में घूमने के लिए बना रहे हैं मन? तो इन जगहों पर जरूर जाएं, शाम को नाव की सैर का भी लें मजा

जैसे ही गर्मी की छुट्टियां शुरू होती हैं, बच्चे घूमने की ज़िद करने लगते हैं। अगर इस समय आपके बच्चे भी गर्मियों की छुट्टियों में कहीं जाने की ज़िद कर रहे हैं, तो आप उन्हें धार्मिक स्थल चित्रकूट जरूर ले जाएं। न सिर्फ आप यहां भगवान राम के दर्शन करेंगे, बल्कि और भी मनमोहक चीज़ें देखेंगे और उनका आनंद ले सकेंगे। चित्रकूट न सिर्फ हनुमान धारा के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां कई ऐसे स्थल हैं जो गर्मी में बेहद ठंडे रहते हैं और जहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में आप भी यहां जाकर आनंद ले सकते हैं।

इस खबर में हम आपको चित्रकूट के ऐसे स्थानों के बारे में बता रहे हैं जिनका आनंद आप अपने परिवार के साथ ले सकते हैं। ये स्थल आपको न सिर्फ अपने धर्म के प्रति आस्था से जोड़ेंगे, बल्कि आपको मानसिक शांति भी देंगे और गर्मी के मौसम में ठंडक भी प्रदान करेंगे।

पहले आपको रामघाट में शाम की आरती में शामिल होना चाहिए

दरअसल, चित्रकूट जाकर सबसे पहले आपको रामघाट में शाम की आरती में शामिल होना चाहिए। यहां बड़ी संख्या में लोग आरती में शामिल होते हैं। रामघाट का मौसम भी ठंडा रहता है क्योंकि नदी के पास हमेशा ठंडक बनी रहती है। अक्सर शाम को यहां लोग नौका विहार करते हैं, जिससे उन्हें ठंडक महसूस होती है।

चित्रकूट का गुप्त गोदावरी भी जरूर घूमें

इसके अलावा आप चित्रकूट का गुप्त गोदावरी भी जरूर घूमें। यह एक अद्भुत स्थान है। यहां पर लोग गुफा के अंदर पानी में चलकर आनंद लेते हैं। गर्मी में यहां बेहद ही ठंडक रहती है। तपती गर्मी में जब आप गुफा के ठंडे पानी में चलेंगे, तो आपको बेहद सुकून मिलेगा। आप गुप्त गोदावरी अवश्य देखें।

हनुमान धारा घूमने की योजना बनाएं

इसके बाद आप हनुमान धारा घूमने की योजना बनाएं। चित्रकूट का यह स्थान बेहद ही प्रसिद्ध है। यहीं पर हनुमान जी की पूंछ में लगी आग ठंडी हुई थी, इसीलिए इसे हनुमान धारा कहा जाता है। आज भी उनकी पूंछ पर जल की धारा गिरती रहती है। गर्मी के समय में ऊंचे पहाड़ आपको ठंडक देंगे। हालांकि यह मंदिर ऊंचे पहाड़ों पर बना है, लेकिन मंदिर तक जाना आनंददायक होता है और वहां जाकर बेहद सुकून मिलता है।

  • चित्रकूट के प्रमोद वन का आनंद लें

इसके बाद आप चित्रकूट के प्रमोद वन का आनंद लें। गर्मी में यह सबसे अच्छा स्थान है। यहां मंदाकिनी नदी का जल हमेशा बहता रहता है और लोग इस झरने में स्नान करके शांति प्राप्त करते हैं। यहां पर आसपास आपको भीड़ देखने को मिलेगी, क्योंकि लोग यहां बैठकर ठंडक का आनंद लेते हैं। गर्मी के समय में यहां पर कई लोग आते हैं।

टिकरिया में स्थित तुलसी जलप्रपात भी जरूर जाएं

इसके अलावा आप चित्रकूट के टिकरिया में स्थित तुलसी जलप्रपात भी जरूर जाएं। यह जलप्रपात बेहद ऊंची चट्टानों से गिरता है। इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से चित्रकूट पहुंचते हैं। यहां एक स्काई ब्रिज भी है, जिसे देखने के लिए लोग उत्साहित रहते हैं।

Ronak Namdev
लेखक के बारे में
मैं रौनक नामदेव, एक लेखक जो अपनी कलम से विचारों को साकार करता है। मुझे लगता है कि शब्दों में वो जादू है जो समाज को बदल सकता है, और यही मेरा मकसद है - सही बात को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना। मैंने अपनी शिक्षा DCA, BCA और MCA मे पुर्ण की है, तो तकनीक मेरा आधार है और लेखन मेरा जुनून हैं । मेरे लिए हर कहानी, हर विचार एक मौका है दुनिया को कुछ नया देने का । View all posts by Ronak Namdev
Follow Us :GoogleNews