Hindi News

क्या रात में तवा धोना शुभ? या फिर यह है अशुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र!

Written by:Ronak Namdev
Published:
रात में तवा धोने को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हो सकती हैं। दरअसल कुछ लोग इसे बहुत अशुभ मानते हैं, जबकि कुछ इसे जरूरी मानते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई से जुड़ी छोटी-छोटी आदतें भी घर की ऊर्जा और सुख-शांति पर असर डाल सकती हैं।
क्या रात में तवा धोना शुभ? या फिर यह है अशुभ? जानिए  क्या कहता है वास्तु शास्त्र!

अक्सर हमारे घरों में बुजुर्गों से यह सुनने को मिलता है कि रात में तवा नहीं धोना चाहिए। क्योंकि ऐसा भी माना जाता है कि यह लक्ष्मी का अपमान होता है और इससे घर में आर्थिक तंगी आ सकती है। हालांकि, यह मान्यता समय पर आधारित है। जबकि हर घर में इसके पीछे की सोच अलग हो सकती है। कुछ लोग इसे परंपरा मानकर निभाते हैं, जबकि कुछ इसे साफ-सफाई से भी जोड़कर देखते हैं।

अगर ऐसे में आप भी अपने घरों में रात को तवा धोते हैं तो क्या यह सही है या फिर इसे अशुभ माना जाता है चलिए जानते हैं इस खबर में की वास्तु शास्त्र के अनुसार क्या करना सही रहता है।

जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र?

वास्तु शास्त्र में रसोई घर को घर की ऊर्जा का स्रोत भी माना जाता है। रसोई में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की सफाई से वहां की ऊर्जा हमेशा बनी रहती है। तवा दिनभर उपयोग में आता रहता है और उस पर तेल, आटा या सब्जियों के टुकड़े चिपके रहते हैं। लेकिन उसे रातभर गंदा छोड़ दिया जाए तो इससे नकारात्मक ऊर्जा भी पैदा हो सकती है और घर के सदस्यों पर इसका बुरा असर भी पड़ सकता है। इसलिए, वास्तु के अनुसार तवे को धोकर साफ रखना शुभ माना जाता है।

तवे को साफ करना जरूरी?

इसके अलावा स्वास्थ्य की दृष्टि से भी तवे को साफ करके रखना जरूरी होता है। बता दें कि गंदा तवा कीड़े-मकोड़ों को पैदा कर सकता है और रसोई का माहौल भी खराब कर सकता है। इतना ही नहीं इसके अलावा, गंदे तवे पर अगली सुबह खाना बनाना सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि उसमें बैक्टीरिया और गंदगी पनप सकती है। इसलिए साफ-सफाई के लिहाज से रात में तवा धोना एक जरूरी आदत है जो आपके पूरे परिवार को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Ronak Namdev
लेखक के बारे में
मैं रौनक नामदेव, एक लेखक जो अपनी कलम से विचारों को साकार करता है। मुझे लगता है कि शब्दों में वो जादू है जो समाज को बदल सकता है, और यही मेरा मकसद है - सही बात को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना। मैंने अपनी शिक्षा DCA, BCA और MCA मे पुर्ण की है, तो तकनीक मेरा आधार है और लेखन मेरा जुनून हैं । मेरे लिए हर कहानी, हर विचार एक मौका है दुनिया को कुछ नया देने का । View all posts by Ronak Namdev
Follow Us :GoogleNews