Hindi News

भारत की इन 5 जगहों को देख भूल जाएंगे मालदीव के नजारे, यहां प्रकृति के बीच लें एडवेंचर का आनंद

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
Tourist Place: भारत अपनी सुंदरता के लिए दुनिया भर में अलग पहचान रखता है। यहां एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है, जिनकी खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। आज हम आपको कुछ ऐसे स्थान के बारे में बताते हैं जिनके आगे मालदीव की सुंदरता भी फीकी है।
भारत की इन 5 जगहों को देख भूल जाएंगे मालदीव के नजारे, यहां प्रकृति के बीच लें एडवेंचर का आनंद

Tourist Place: भारत एक बहुत ही सुंदर और खूबसूरत देश है। यहां पर घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थान मौजूद है। यहां के हर राज्य की अपनी कोई ना कोई विशेष जगह है, जहां पर अक्सर पर्यटक घूमने फिरने के लिए पहुंचते हैं। प्रकृति के अद्भुत नजारों का भारत में भंडार देखने को मिलता है।

जब भी कपल्स के घूमने जाने या फिर हनीमून पर जाने की बात आती है तो वह विदेशी डेस्टिनेशन जाना पसंद करते हैं। हालांकि, भारत में ऐसे कई खूबसूरत स्थान मौजूद हैं, जहां जाने के बाद मालदीव की खूबसूरती भी फीकी लगने लगेगी। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्थान के बारे में बताते हैं।

अंडमान निकोबार

अंडमान निकोबार द्वीप समूह भारत के पूर्वी तट पर मौजूद एक बहुत ही सुंदर जगह है। यहां पर सफेद बालू रेत और नीले पानी से भरे समुद्र तट किसी का भी दिल जीत सकते हैं। जब आप यहां जाएंगे तो यहां दूर-दूर तक फैला समुद्र और बीच आपको मालदीव के समुद्री तट से मिलते जुलते लगेंगे। यहां पर मौजूद राधा नगर समुद्र तट एशिया के सबसे अच्छे बीच साइट में से एक है।

गोवा

यह भारत का एक बहुत ही सुंदर राज्य है। इस राजू को अपनी संस्कृति और खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है। यहां दूर-दूर तक फैले हुए समुद्र तट है जहां पर आप धूप सेकने के साथ कई तरह की वाटर एक्टिविटी का आनंद भी ले सकते हैं।

कश्मीर

यह भारत के सबसे सुंदर स्थान में से एक है और इस धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां आपको जो नजारे देखने को मिलेंगे वह दुनिया के किसी भी कोने में नहीं मिल सकते। जब आप यहां जाएंगे तो आपको बर्फ से ढकी हुई पहाड़ियां, हरे-भरे भाग और झील देखने को मिलेगी। यहां के नजारे पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

ऋषिकेश

ऋषिकेश भारत की आध्यात्मिक और योग नगरी के नाम से प्रसिद्ध है। यहां पर गंगा का पवित्र और पावन तट मौजूद है। जिसकी जलधारा आपके मन को मोह लेगी। यहां प्रकृति के सुंदर नजारों के बीच एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद भी लिया जा सकता है। यहां बंजी जंपिंग, रिवर राफ्टिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स करवाए जाते हैं।

 

 

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews