Hindi News

90 डिग्री ब्रिज के बाद भोपाल में एक और अजूबा, निगम ने सड़क के बीच में बना डाला 2 फीट ऊंचा नाला

Written by:Saurabh Singh
Published:
90 डिग्री ब्रिज के बाद भोपाल में एक और अजूबा, निगम ने सड़क के बीच में बना डाला 2 फीट ऊंचा नाला

भोपाल का 90 डिग्री ब्रिज सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में रहा। अब राजधानी में एक और हैरान कर देने वाला निर्माण सामने आया है, जो लोगों को न सिर्फ परेशान कर रहा है, बल्कि फिर से सोशल मीडिया पर मीम्स का विषय बन गया है। यह मामला है भानपुर इलाके के कल्याण नगर का, जहां बारिश के पानी से राहत दिलाने के नाम पर नाली का ऐसा निर्माण हुआ है कि लोग हैरान हैं।

घर और सड़क से ऊपर बनी नाली

कल्याण नगर में बनाई जा रही यह नाली कई घरों के दरवाज़ों से ऊपर से गुजर रही है। मतलब अगर बारिश हुई तो पानी सीधा घर के अंदर जाएगा, न कि बाहर। यही नहीं, एक रास्ते पर यह नाली सड़क से करीब दो फीट ऊपर बना दी गई है। इससे रास्ता दो भागों में बंट गया है और लोग परेशान हैं कि अब वो अपने ही मोहल्ले में कैसे जाएं।

तेजी में किया गया काम या लापरवाही?

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह काम जल्दबाजी में किया गया, बिना सोचे-समझे। निर्माण कार्य के दौरान यह नहीं देखा गया कि नाली का लेवल क्या होना चाहिए। अब हालत ये है कि जहां नाली पानी निकालने का जरिया होती है, वहीं यहां नाली खुद पानी रोकने का कारण बन गई है। नाली की ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि वह जल निकासी के बजाय जलभराव का कारण बन सकती है।

लोगों ने प्रशासन को घेरा

इस अजीबोगरीब निर्माण को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि “पहले 90 डिग्री ब्रिज और अब ये नाली, भोपाल प्रशासन का ‘आर्किटेक्चर’ यूनिक जरूर है।” वहीं स्थानीय लोग लगातार शिकायतें कर रहे हैं कि इस निर्माण से उन्हें भारी परेशानी हो रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस जवाब नहीं मिला है।

 

 

Saurabh Singh
लेखक के बारे में
राजनीति में गहरी रुचि. खबरों के विश्लेषण में तेज और राजनीतिक परिस्थितियों की समझ रखते हैं. देश-दुनिया की घटनाओं पर बारीक नजर और फिर उसे खबरों के रूप में लिखने के शौकीन हैं. View all posts by Saurabh Singh
Follow Us :GoogleNews