Hindi News

जल जीवन मिशन की प्रगति पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने दी बड़ी जानकारी, कहा – ‘ केंद्र से मिली अतिरिक्त राशि’

Written by:Rishabh Namdev
Published:
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने सोशल मीडिया अकाउंट पर जल जीवन मिशन (JJM) के तहत राज्य में चल रहे कार्यों की सराहना की है।
जल जीवन मिशन की प्रगति पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने दी बड़ी जानकारी, कहा – ‘ केंद्र से मिली अतिरिक्त राशि’

मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कैबिनेट मंत्री और मंडला विधायक संपतिया उइके ने जल जीवन मिशन (JJM) के तहत राज्य में चल रहे कार्यों की सराहना की है इसके साथ ही उन्होंने एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की है। दरअसल उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि “जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यों की प्रगति बहुत ही संतोषजनक है, और इसके परिणामस्वरूप केंद्र सरकार से मिलने वाली वित्तीय सहायता भी नियमित रूप से मिल रही है।”

दरअसल राज्य में ‘जल जीवन मिशन’ के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का प्रयास तेजी से किया जा रहा हैं। वहीं इसे लेकर मंत्री संपतिया उइके ने बताया कि राज्य में उच्च गुणवत्ता के कार्य तेजी से हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि केंद्र सरकार से भी आवश्यकतानुसार फंडिंग दी जा रही है। वहीं इस पहल के तहत केंद्र ने राज्य को दूसरी किश्त के रूप में 606 करोड़ रुपये की मंजूरी भी दी गई है, जो कि एक महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है।

केंद्र से और अधिक वित्तीय सहायता की मांग

वहीं मंत्री संपतिया उइके ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा केंद्र सरकार से निवेदन किया गया है कि राज्य में हो रहे बेहतरीन प्रगति कार्य को ध्यान में रखते हुए राज्य को भविष्य में और अधिक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाए। वहीं मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों में चल रहे सफल अभियानों का उल्लेख भी करते हुए, केंद्र से अतिरिक्त समर्थन की भी मांग की है।

बुरहानपुर ने ‘Har Ghar Jal’ जिला बनने की बड़ी उपलब्धि की हासिल

दरअसल बुरहानपुर ने ‘हर घर जल’ जिला बनने की बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है, जिसके चलते यह राज्य की जल जीवन मिशन की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक बन चुका है। दरअसल यह महत्वपूर्ण उपलब्धि राज्य सरकार की दृढ़ संकल्पना और केंद्र सरकार के सहयोग से मिल पाई है। वहीं इसके साथ ही, मध्य प्रदेश ‘स्वच्छ जल से सुरक्षा अभियान’ में भी देश के शीर्ष तीन राज्यों में शामिल हो चुका है।

इसके साथ ही मंत्री संपतिया उइके ने यह भी जानकारी दी कि मध्य प्रदेश सरकार ने 2024 के ग्रीष्मकाल के लिए तैयारियों को और भी मजबूत कर लिया है, इससे राज्य के किसी भी गांव में पेयजल की कमी नहीं होगी। दरअसल ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक विस्तृत योजना भी तैयार की है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews