Hindi News

बीजेपी महा सदस्यता अभियान को लेकर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा – “मध्य प्रदेश इस पहल में देशभर में पहले स्थान पर”

Written by:Rishabh Namdev
Published:
Last Updated:
भाजपा के महा सदस्यता अभियान की धूमधाम से शुरुआत की गई है। वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कई बड़ी बातें कही है।
बीजेपी महा सदस्यता अभियान को लेकर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा – “मध्य प्रदेश इस पहल में देशभर में पहले स्थान पर”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने महा सदस्यता अभियान की शुरुआत धूमधाम से की है। दरअसल इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ-साथ पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल हो रहे हैं। वहीं यह अभियान का लक्ष्य देश के एक करोड़ लोगों को जोड़ने का है। दरअसल बीजेपी के इस अभियान को लेकर आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कई बड़ी बातें कही है।

दरअसल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अभियान को लेकर कहा है कि ‘भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और संगठन को और मजबूत बनाने के लिए तत्पर हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ‘एक धरती, एक कुल’ के सिद्धांत पर काम कर रही है, जो मानवता और शांति के लिए वैश्विक स्तर पर एक मजबूत संदेश है।’

बीजेपी महा सदस्यता अभियान को लेकर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बता दें कि इस दौरान मंच से कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर स्थान पर ‘एक धरती, एक कुल’ का संदेश देते हैं। वे मानवता के मूल सिद्धांतों के लिए शांति के अग्रदूत के रूप में कार्यरत हैं। आज हमारा देश उनके नेतृत्व में अधिक सशक्त और समृद्ध होता जा रहा है। हमारी पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आगे बढ़ा रही है। इस महा सदस्यता अभियान के माध्यम से हम उनके दृष्टिकोण को और भी मजबूती प्रदान कर रहे हैं।”

आज नरेला विधानसभा क्षेत्र में अभियान में भाग लेंगे

दरअसल डॉ. यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान बड़े उत्साह के साथ चल रहा है और राज्य इस पहल में देशभर में पहले स्थान पर है। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुशी व्यक्त की, कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक ही दिन में बड़ी संख्या में नए सदस्य बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वह आज नरेला विधानसभा क्षेत्र में जाकर इस सदस्यता अभियान में भाग लेंगे।

यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि: वीडी शर्मा

वहीं इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने महा सदस्यता अभियान पर कहा कि, “पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देने का सबसे प्रभावी तरीका ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी में शामिल करना है। इसीलिए मुख्यमंत्री से लेकर हर बूथ का कार्यकर्ता इस मुहिम में सक्रिय है, और हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 नए सदस्य बनाए जाएं।” दरअसल वीडी शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश के सभी 64,871 बूथों पर कार्यकर्ता समर्पित हैं, और पार्टी आज शाम तक एक नई उपलब्धि हासिल करने जा रही है।

दरअसल वीडी शर्मा ने जानकारी दी कि भाजपा का महा सदस्यता अभियान केवल मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे पूरे देश के 10 लाख बूथों पर लागू किया गया है। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, प्रभारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ने में जुटे हैं, जिससे पार्टी का आधार और भी मजबूत हो सके।