Hindi News

जनसंपर्क विभाग से लेकर जिला कलेक्टर तक, IAS अफसरों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

Published:
मध्यप्रदेश में बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। 14 अफसरों को नया कार्यभार सौंपा गया है। शासकीय आदेश सोमवार को जारी हुआ है। कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
जनसंपर्क विभाग से लेकर जिला कलेक्टर तक, IAS अफसरों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

देशभर के कई राज्यों में तबादले का सिलसिला जारी है। अब मध्य प्रदेश में भी प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer 2025) देखने को मिला है। सीएम डॉ मोहन यादव की सरकार ने एक साथ 14 आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी हैं। कई विभागों के आयुक्त और सचिव बदले गए हैं।  इसके अलावा कटनी, बड़वानी, आगर मालवा समेत कई जिलों में नए कलेक्टर की नियुक्ति भी की गई है। स्थानंतरण और  नियुक्ति का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग में 8 सितंबर 2025 सोमवार को जारी किया।

इंदौर संभाग के नए आयुक्त डॉ सुदाम पंढरीनाथ खाड़े होंगे। जो पहले सचिव,  जनसंपर्क विभाग पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा आयुक्त, जनसंपर्क मध्य प्रदेश भोपाल और प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश (माध्यम) का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। गृह विभाग के सचिव पद पर अभिषेक सिंह को नियुक्त किया गया है। जो पहले  सचिव, मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इन जिलों को मिले नए कलेक्टर 

जबलपुर जिला कलेक्टर के पद पर राघवेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है, जो पहले आगर मालवा कलेक्टर पद पर कार्यरत थे। शिवम वर्मा आयुक्त नगर पालिका निगम इंदौर को स्थानांतरित कर इंदौर कलेक्टर बनाया गया है। कटनी के नए कलेक्टर आशीष तिवारी होंगे। बड़वानी जिला कलेक्टर के पद पर जयती सिंह को भेजा गया है। वह वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, उज्जैन पद पर कार्यरत हैं। अगर मालवा कलेक्टर पद पर प्रीति यादव को नियुक्त किया गया है, जो आयुक्त नगर पालिका निगम, जबलपुर पद पर पदस्थ हैं।

इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी 

  • इंदौर कलेक्टर पद पर कार्यरत आशीष सिंह को वी.क.अ सह- आयुक्त उज्जैन संभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही मेला अधिकारी, सिंहस्थ मेला उज्जैन पद का अतिरिक्त  प्रभार भी सौंपा गया है।
  • जबलपुर कलेक्टर पद पर कार्यरत दीपक कुमार सक्सेना को वी.क. अ सह- आयुक्त, जनसम्पर्क भोपाल पद पर नियुक्त किया गया है। प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश (माध्यम) का एडिशनल चार्ज भी मिला है।
  • नगर पालिका निगम इंदौर के नए आयुक्त दिलीप कुमार यादव होंगे। इसके अलावा उन्हें संचालक मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, इंदौर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • डॉक्टर परीक्षित संजयराव झाड़ें को मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदौर विकास प्राधिकरण पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • राम प्रकाश अहिरवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, इंदौर विकास प्राधिकरण को स्थानांतरित कर आयुक्त नगर पालिका निगम जबलपुर पद पर भेजा गया है।
Order 08 September 2025
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews