Hindi News

20 जुलाई से इंदौर से गाजियाबाद के लिए सीधी फ्लाइट, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल

Written by:Pooja Khodani
Published:
इंदौर गाजियाबाद सीधी फ्लाइट से नोएडा और नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।इस फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो गई है। यह गाजियाबाद से दोपहर में इंदौर आएगी और शाम को वापस इंदौर से रवाना होगी।
20 जुलाई से इंदौर से गाजियाबाद  के लिए सीधी फ्लाइट, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल

New Flights from Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश वासियों के लिए खुशखबरी है। अब इंदौर से गाजियाबाद जाना आसान होने वाला है। 20 जुलाई से इंदौर से गाजियाबाद के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इसका संचालन इंडिगो एयरलाइंस द्वारा किया जाएगा। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और उड़ान के संचालन की पूरी तैयारी कर ली गई है।

यह उड़ान प्रतिदिन संचालित होगी, जो गाजियाबाद से दोपहर में इंदौर आएगी और शाम को वापस इंदौर से रवाना होगी। 5 से 10 हजार रुपए के करीब है। इस फ्लाइट के शुरू होने से नोएडा और नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा, क्योंकि गाजियाबाद से नई दिल्ली की दूरी करीब 32 किमी है, ऐसे में गाजियाबाद जाकर यात्री दिल्ली जा सकेंगे।

ऐसा रहेगा शेड्यूल

  • गाजियाबाद-इंदौर : फ्लाइट 6ई 2558 गाजियाबाद से दोपहर 2.10 बजे रवाना होकर दोपहर 3.30 बजे इंदौर पहुंचेगी।
  • इंदौर-गाजियाबाद : फ्लाइट 6ई 2559 इंदौर से शाम 4 बजे रवाना होगी और शाम 5.20 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी।

अक्टूबर से इंदौर से जम्मू के लिए भी चलेगी एक सीधी फ्लाइट

  • अक्टूबर से माता वैष्णो देवी के दर्शन करना भी आसान हो जाएगा क्योंकि इंदौर से जम्मू के लिए भी डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने जा रही है। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन यानि मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी।
  • शेड्यूल की बात करें तो फ्लाइट नंबर 6E 959 सुबह 9:10 बजे इंदौर से रवाना होगी और सुबह 11:20 बजे जम्मू पहुंचेगी। वापसी की फ्लाइट 6E 6738 जम्मू से सुबह 11:50 बजे उड़ान भरकर दोपहर 2:05 बजे इंदौर पहुंचेगी
  • इंदौर से जम्मू जाने वालों के लिए सेवर फेयर की कीमत ₹8,353 है, फ्लेक्सी प्लस फेयर ₹9,088 है और सुपर 6E फेयर ₹9,928 रखा गया है। जम्मू से सेवर फेयर ₹7,127, फ्लेक्सी प्लस फेयर ₹7,718 और सुपर 6E फेयर ₹8,655 है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews