Mohan Cabinet Meeting 2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज बुधवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है । 11 बजे मंत्रालय में होने वाली इस कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी जाएगी।जनवरी 2025 में होने वाली यह दूसरी कैबिनेट बैठक है। इससे पहले 7 जनवरी को बैठक हुई थी, जिसमें एक दर्जन अहम फैसले लिए गए थे।
आज बुधवार को होने वाली मोहन कैबिनेट की बैठक में चित्रकूट डेवलपमेंट प्लान और नई आबकारी नीति समेत कई प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। मंत्रियों के साथ चित्रकूट के विकास को लेकर हुई पिछले बैठक के निर्णय भी साझा किए जाएंगे और आगे का प्लान तैयार होगा।इसके अलावा अलग-अलग विभागों के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
ये भी पढ़ें
1रतलाम के एक निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर छात्रा को परीक्षा देने से रोका, ABVP के हंगामे के बाद प्रिंसिपल ने लिखित में मांगी माफी
2भोपाल में गिरते भूजल स्तर के कारण निजी बोरवेल खनन पर लगा प्रतिबंध, कलेक्टर ने आदेश किया जारी, उल्लंघन पर FIR और 2 साल की सजा
3मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश पर आदेश जारी, जानें अब कितनी मिलेगी राशि
4जबलपुर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 46 सिलेंडर किए जब्त, SP ने की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर?
- वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई आबकारी नीति पर चर्चा । शराब दुकानों के पास मिनी बार (परमिट रूम) खोलने, धार्मिक नगरों में शराबबंदी और ग्रामीण क्षेत्रों में नई दुकानों को शुरू करने की चर्चा।
- दुकानों के पास मिनी बार या परमिट रूम खोलने का प्रस्ताव। खाली मैदानों और सड़कों पर शराब पीने की घटनाओं पर नियंत्रण का प्रयास।नई नीति के तहत 200 से ज्यादा नई शराब दुकानें खोली जाएंगी।
- उज्जैन समेत एक दर्जन से ज्यादा धार्मिक नगरों में शराबबंदी का विचार
- पेसा अधिनियम के तहत ग्राम सभाओं को शराब विक्रय पर नियंत्रण का अधिकार भी मिलेगा।
- मप्र सरकार पड़ोसी राज्यों के मुकाबले शराब की कीमतों में अंतर को कम करने पर विचार ।
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने बयान में पहले ही कह चुके है कि राज्य सरकार शराब नीति में सुधार कर, धार्मिक नगरों से शराबबंदी लागू करने पर विचार कर रही है। साधु-संतों द्वारा दिए गए सुझावों पर भी विचार किया जा रहा है।जल्द ही निर्णय लेकर सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी।
सीएम मोहन यादव के आज 15 जनवरी के प्रमुख कार्यक्रम
- सुबह 11 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक
- दोपहर में विदिशा में 177.53 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन ।
- पीएम आवास योजना के तहत 3932 हितग्राहियों को गृह प्रवेश
- 44981 लखपति दीदियों को प्रमाण-पत्र ।
- शाम 4 बजे मुख्यमंत्री निवास में नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक ।
- शाम 5 बजे सीएम हाउस में सामान्य प्रशासन विभाग की बैठक ।