Hindi News

मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, अहम फैसले भी लिए गए

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
मोहन कैबिनेट फैसले में फैसला लिया गया है कि 1 दिसंबर को गीता जयंती का महोत्सव को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रदेश के 313 विकास खंडों में श्लोक पाठ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, अहम फैसले भी लिए गए

Mohan Cabinet decisions

Mohan Cabinet Meeting Decision : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 25 नवबंर मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक हुई है, जिसमें प्रशासनिक और आर्थिक के साथ
आमजन के हित में कई बड़े फैसले लिए गए।बैठक में तय किया गया है कि 1 से 5 दिसंबर तक मुख्यमंत्री विभागों की समीक्षा करेंगे।अगली कैबिनेट बैठक 8 और 9 दिसंबर को खजुराहो में आयोजित की जाएगी।हालांकि बैठक में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता बढ़ाने पर कोई फैसला नहीं लिया गया।

निवेश से सृजित होंगे नए रोजगार

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी गई।उन्होंने कहा कि  देश में श्रम कानूनों को सरल और व्यवस्थित करके लागू किया गया है। इससे व्यवसाय करने में भी सुविधा होगी और श्रमिकों को भी लाभ होगा। साथ ही बताया कि सीएम यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में निवेश गतिविधियां लगातार जारी है। हाल ही में हैदराबाद में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन में ₹36,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं , जिससे 27,800 रोजगार सृजित होने की संभावना है।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा श्रम कानून के संबंध में लिए गए फैसले के लिए मंत्रिपरिषद की ओर से उनका आभार व्यक्त किया।

मोहन कैबिनेट बैठक के प्रमुख फैसले

  • 1 दिसंबर को गीता जयंती है, इस महोत्सव को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रदेश के 313 विकास खंडों में श्लोक पाठ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • 24 नवंबर से 30 नवंबर तक हरियाणा के कुरुक्षेत्र में होने अंतर्राष्‍ट्रीय गीता महोत्सव में भी एमपी सहभागिता करेगा।
  • नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस-नक्सल मुठभेड़ मे 19 नवम्बर 2025 को वीरगति को प्राप्त हुए निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) आशीष शर्मा, हॉक फोर्स बालाघाट के परिजन को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की गयी है। साथ ही उनके छोटे भाई अंकित शर्मा को जिला पुलिस बल में उप निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।दिवंगत निरीक्षक आशीष शर्मा अत्यंत होनहार, प्रतिभाशाली और साहसी थे। उन्हें 2 बार राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक से सम्मानित किया गया था। इसके पहले वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री के द्वारा आंतरिक सेवा पदक और 2023 में दुर्गम सेवा पदक प्रदान किया गया था। साथ ही राज्य शासन द्वारा वर्ष 2023 मे आउट ऑफ प्रमोशन दिया गया।
  • मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं द्वारा कराए जाने संबंधी विधेयक को विधानसभा में प्रस्तुत किये जाने की स्वीकृति दी गयी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में वर्ष 1999 से 2014 तक नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं द्वारा कराए जाते रहें है। वर्ष 2022 में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से वार्डों के निर्वाचित पार्षदों के द्वारा कराए गए। महापौर का निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं द्वारा कराया जा रहा है। नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्षों के चुनाव को प्रत्यक्ष बनाने संबंधी संशोधन विधेयक को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में लाने की तैयारी है।
  • पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा (PM Shri Heli Tourism Service) के तहत इंदौर, ओंकारेश्वर और उज्जैन में अलग-अलग हेलीपैड बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

  • सीएम मोहन यादव सुबह 11 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम से अमृत योजना 2.0 का शुभारंभ करेंगे।
  • दोपहर 12:30 बजे कैबिनेट मीटिंग में शामिल होंगे, जिसमें अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।
  • पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक आज शाम 4 बजे से होगी।
  • सीएम मोहन यादव आज दिनभर मंत्रालय में मौजूद रहेंगे और इसके बाद 5 बजे मंत्रालय से निज निवास के लिए रवाना होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews