Hindi News

MP Tourism: कपल्स के लिए बेस्ट हैं भोपाल की ये 4 जगह, यहां पार्टनर संग बिताएं क्वालिटी टाइम

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी है और एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। अगर आप इस जगह पर घूमना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ शानदार स्थानों के बारे में बताते हैं।

MP Tourism: मध्य प्रदेश भारत का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। जिसे हिंदुस्तान का दिल भी कहा जाता है। भारत के मध्य में होने की वजह से इसे हिंदुस्तान का दिल नहीं बल्कि बेहतरीन संस्कृति, परंपरा, इतिहास, रहन-सहन, खानपान, पर्यटक स्थल और बोली के लिए इसे यह नाम दिया गया है। यहां पर घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल मौजूद है। जहां पर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है, जिसे झीलों का शहर कहा जाता है। इस खूबसूरत शहर का नवाबों से गहरा नाता रहा है। यहां की संस्कृति में आज भी नवाबी झलक देखने को मिलती है। यहां पर पर्यटकों और प्रेमी जोड़ों के घूमने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। चलिए आज हम आपको भोपाल के कुछ मशहूर जगह के बारे में बताते हैं। जहां छुट्टियां बिताई जा सकती है। चलिए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं।

बड़ा तालाब

यह भोपाल के सबसे प्रसिद्ध स्थान में से एक है। यह जगह भोज ताल के नाम से पहचानी जाती है। यह सलाम वन विहार राष्ट्रीय उद्यान से घिरा हुआ है और बहुत ही खूबसूरत है।

सैर सपाटा

यह भोपाल का बहुत ही मशहूर और मनोरंजन पार्क है। यहां पर आप अपने परिवार, दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ अच्छा समय गुजार सकते हैं।

रानी महल

भोपाल में एक खूबसूरत रानी महल भी मौजूद है जो कपल्स के लिए घूमने के लिए बेस्ट जगह है। इस स्थान की वास्तुकला बहुत ही अद्भुत है। इतिहास और वास्तुकला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पर पहुंचते हैं।

वन विहार नेशनल पार्क

भोपाल में छुट्टियां बिताने के लिए वन विहार नेशनल पार्क भी बेस्ट जगह है। यह सबसे खास स्थान में से एक है और पार्टनर के साथ यहां पर अच्छा समय गुजारा जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews