Hindi News

MP Weather : 48 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने चमकने के आसार, मौसम विभाग का ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी

Written by:Pooja Khodani
Published:
राज्य में औसतन 40.4 इंच बारिश हो चुकी है।श्योपुर में सामान्य से दोगुनी बारिश हुई है, जो 195% है। मंडला में सबसे ज्यादा बारिश हुई है, जो 55.6 इंच है, लेकिन सबसे कम रीवा में 24 इंच बारिश दर्ज की गई है।
MP Weather : 48 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने चमकने के आसार, मौसम विभाग का ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी

MP Weather Update Today

MP Weather Alert Today : लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ के चलते एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है, जिसके चलते मध्यप्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। अगले 24 घंटों के लिए भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, चंबल जबलपुर, रीवा सागर और शहडोल संभाग में गरज चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है, वही इंदौर-उज्जैन संभाग में बूंदाबांदी के आसार हैं।

19-20 सितंबर तक प्रदेश में मौसम खुशनुमा बना रहेगा, इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।22 सितंबर से देश से धीरे धीरे मॉनसून के विदा होने का दौर शुरू हो सकता है।वही अक्टूबर के पहले हफ्ते से ठंड का अहसास हो सकता है।

अगले 48 घंटों के लिए इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • विदिशा, रायसेन, अशोक नगर, भोपाल, शिवपुरी, दतिया, भिंड, रीवा, सतना, उमरिया, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अति भारी बारिश हो सकती है।
  • मैहर, निवाड़ी, विदिशा, रायसेन, टीकमगढ़, शिवपुरी, छतरपुर, अशोकनगर, सागर, दतिया, दमोह, भिंड, पन्ना, रीवा, कटनी, सतना और उमरिया में भारी बारिश ऑरेंज अलर्ट
  • मंगलवार को सीधी, रीवा, सतना, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, और मैहर में तेज बारिश होने की संभावना है।
  • भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल , इंदौर उज्जैन संभाग के लगभग सभी जिलों गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
  • बुधवार को भोपाल, विदिशा, खरगोन, बड़वानी,बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर उज्जैन, देवास, ग्वालियर, भिंड समेत कई जिलों में मध्यम से कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है।

एक साथ कई मौसम प्रणालियां सक्रिय

बंगाल की खाड़ी में बने अति कम दाब का क्षेत्र आगे बढ़कर रांची, झारखंड के ऊपर अव्यवस्थित हो गया है। इसके और आगे बढ़ने से तीव्र निम्न दाब के क्षेत्र में परिवर्तित होने और आगामी 24 घंटे के दौरान झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होते हुए उत्तर पश्चिम दिशा में गतिशील होने की संभावना है।चक्रवाती परिसंचरण भी मजबूती के साथ सक्रिय है इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से 24 से 48 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के मंडला, डिंडौरी, बालाघाट सहित अंचल के रीवा, सीधी,सिंगरौली, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया में भारी से अतिभारी बाारिश की संभावना है। इसका ज्यादा असर उत्तरी संभाग यानी ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर में देखने को मिलेगा।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

राज्य में औसतन 40.4 इंच बारिश हो चुकी है।श्योपुर में सामान्य से दोगुनी बारिश हुई है, जो 195% है। मंडला में सबसे ज्यादा बारिश हुई है, जो 55.6 इंच है, लेकिन सबसे कम रीवा में 24 इंच बारिश दर्ज की गई है। छतरपुर, शहडोल सीहोर और शाजापुर में 90 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हुई है।भोपाल, नर्मदापुरम, सीहोर, रायेसन, ग्वालियर, रतलाम, उमरिया, छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर समेत 35 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। आने वाले दिनों में तेज बारिश होती है तो अधिकतर जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो जाएगी।

 

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews