Hindi News

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: रविवार को एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर छाएंगे बादल, 4 दिन हीट वेव के भी आसार, क्या होगी बारिश?

Written by:Pooja Khodani
Published:
ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल  छा सकते हैं। आज 16 मार्च को भी एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत है जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
मध्य प्रदेश मौसम अपडेट:  रविवार को एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर छाएंगे बादल, 4 दिन हीट वेव के भी आसार, क्या होगी बारिश?

MP Weather Update : मध्य प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। मार्च अंत तक गर्मी का असर तेज होने लगेगा। ज्यादातर शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है।इस दौरान लू चलने की भी संभावना जताई गई है।

15 मार्च के बाद न्यूनतम तापमान इंदौर संभाग में 20-23 डिग्री तो शेष सभी संभागों में 19-21 डिग्री तक रह सकता है। पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अप्रैल-मई में 20 दिन हीट वेव चलेगी, इसका ज्यादा असर इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल सबसे ज्यादा तपेगा।

एमपी मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान

  • वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी अफगानिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। हवाओं का रुख पश्चिमी बना हुआ है।हालांकि अरब सागर में एक प्रति चक्रवात बन गया है।
  • इस वजह से शुक्रवार से हवाओं के साथ नमी आने से तापमान में गिरावट की संभावना है। ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल  छा सकते हैं। आज 16 मार्च को भी एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत है जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का ताजा हाल

  • गुरुवार को सबसे अधिक  तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज।
  • रात का सबसे कम 14.7 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज ।
  • हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 14.1 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
  • भोपाल, इंदौर और उज्जैन में पारा 36 डिग्री के पार पहुंच गया।
  • नर्मदापुरम में 39.4, टीकमगढ़ में 39.0 और खजुराहो में भी 39.0 डिग्री , खरगोन (छतरपुर) में तापमान 39.6 डिग्री ।
  • कन्नौज (देवास) में 39.3 डिग्री, मंडला में 38.1 डिग्री और दमोह/कल्याणपुर (शहडोल) में 38.7 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया
  • भोपाल में 19.6, ग्वालियर में 18.5, इंदौर में 20.5, खंडवा में 22.4, उज्जैन में 19, जबलपुर में 17, दमोह में 19.5, सिवनी में 21 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews