Hindi News

MP Weather: मध्य प्रदेश में लुढ़क रहा रात का तापमान, ठंडी हवा के रुख से बढ़ेगी सर्दी, 15 नवंबर से धुंध बढ़ने की संभावना

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
मध्य प्रदेश में इन दिनों गुलाबी ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखाती हुई नजर आ रही है। रात का तापमान धड़क रहा है जिसकी वजह से ठंड का एहसास हो रहा है। अब आने वाले दिनों में यह ठंडक बढ़ती हुई दिखाई देगी।
MP Weather: मध्य प्रदेश में लुढ़क रहा रात का तापमान, ठंडी हवा के रुख से बढ़ेगी सर्दी, 15 नवंबर से धुंध बढ़ने की संभावना

MP Weather: मध्य प्रदेश का मौसम इन दिनों लगातार करवट लेता हुआ दिखाई दे रहा है। गुलाबी ठंड का असर धीरे धीरे बढ़ रहा है और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। भोपाल और पचमढ़ी जैसी जगहों का तापमान गिर गया है। अन्य शहरों में भी देर रात और सुबह ठंडक महसूस है रही है।

प्रदेश के आने वाले मौसम को लेकर मौसम विभाग ने जो अनुमान जारी किया है। उसके मुताबिक हवाओं का रुख लगातार बदल रहा है। बदलती हुई हवाओं के कारण अब प्रदेश का तापमान गिरेगा और मौसम में ठंड का एहसास बढ़ने लगेगा।

प्रदेश में उत्तर पूर्वी हवाएं (MP Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल उत्तर पूर्व दिशा में हवाएं चल रही है। जब इन हवाओं का रुख उत्तर पश्चिम की तरफ हो जाएगा, तब पहाड़ों पर बर्फबारी होगी और मध्य प्रदेश में ठंडी हवाएं चलने लगेगी। ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक 15 नवंबर के बाद से सुबह और शाम धुंध भी देखने को मिलेगी। उत्तर पूर्वी हवाओं की शुरुआत होने के बाद ग्वालियर चंबल संभाग सबसे ठंडा रहने वाला है। फिलहाल मध्य प्रदेश के 6 शहरों में ठंड बढ़ चुकी है और पारा 15 डिग्री से नीचे जा रहा है।

किसानों को फायदा

मौसम का जो मिजाज दिखाई दे रहा है, उसे खेती किसानी के लिहाज से अच्छा कहा जा रहा है। फिलहाल चने की बोवनी की जा रही है और अधिकतर जगहों पर यह अंतिम दौर में चल रही है। इंदौर, उज्जैन, देवास, आगर मालवा, छिंदवाड़ा, विदिशा, शाजापुर, सीहोर जैसे जिलों के लिए यह समय गेहूं की बोवनी के लिए भी काफी बेहतर है। गेहूं की फसल के लिए 18 से 20 डिग्री के बीच के तापमान की जरूरत पड़ती है, जो फिलहाल सही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews