Hindi News

मध्य प्रदेश में ठंड ने दी दस्तक, 20 डिग्री पहुंचा रात का तापमान, जल्द पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग प्रणालियों का निर्माण हो रहा है। जिसका असर मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है। आज कुछ दिनों में बारिश के आसार जताए गए हैं लेकिन जल्द ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
मध्य प्रदेश में ठंड ने दी दस्तक, 20 डिग्री पहुंचा रात का तापमान, जल्द पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

MP Weather: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम के मिजाज बदले हुए दिखाई दे रहे हैं। बारिश की विदाई के बाद अब धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दी है। बहुत से इलाकों में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है और सुबह-सुबह भी ठंड का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड धीरे-धीरे अपना दिखाना शुरू कर देगी।

फिलहाल कुछ क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक देखने को मिल रहा है। दिन के बड़े हुए तापमान की वजह से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्वालियर, मंडला, जबलपुर, टीकमगढ़, उमरिया, नौगांव, रीवा, चंबल जैसे इलाकों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यहां पर पर 20 डिग्री सेल्सियस से कम देखा गया। खरगोन, खंडवा, बैतूल समेत कुछ जिलों में बूंदाबांदी का असर भी देखा गया।

मध्य प्रदेश का मौसम (MP Weather)

मौसम विभाग जरा दी गई जानकारी के मुताबिक देश के अलग-अलग जगह पर इस समय मौसम प्रणालियों बन रही है जिसका असर मध्य प्रदेश पर दिखाई दे रहा है। प्रदेश में विपरीत हवाएं आ रही है जो कहीं-कहीं बारिश का कारण बन रही है। तमिल नाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना रहा है। अंडमान में भी एक चक्रवात बना हुआ है। वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में प्रति चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। इन सभी प्रणालियों की वजह से दो से तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह से बना हुआ रहेगा।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इंदौर, जबलपुर समेत 18 जिलों में आज हल्की बारिश और गरज चमक का दौर देखने को मिलेगा। अलीराजपुर, धार, झाबुआ, इंदौर, बुरहानपुर, खरगोन, हरदा, खंडवा, बैतूल, नर्मदा पुरम, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, मंडला, पांढुर्णा जैसे जिलों में बौछार पड़ सकती है। ग्वालियर उज्जैन भोपाल जैसे जिलों में मौसम साफ रहने वाला है।

20 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज

विपरीत दवाओं की वजह से प्रदेश में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है लेकिन 20 अक्टूबर से मौसम बदलेगा और बारिश बंद हो जाएगी। आने वाले कुछ दिनों में हल्की ठंड पड़ेगी जिससे रात का तापमान कम हो जाएगा। धीरे-धीरे मौसम पूरी तरीके से साफ हो जाएगा और आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews