Hindi News

मध्य प्रदेश मौसम: भोपाल में 87 साल का रिकॉर्ड टूटा, पारा पहुंचा 5.2 डिग्री, आज कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, स्कूलों का समय बदला

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
बढ़ती ठंड व शीतलहर को देखते हुए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर के भी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है।आज भी 2 दर्जन जिलों में कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश मौसम: भोपाल में 87 साल का रिकॉर्ड टूटा, पारा पहुंचा 5.2 डिग्री, आज कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, स्कूलों का समय बदला

MP Weather Forecast : पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है।पिछले एक हफ्ते से तापमान में लगातार गिरावट के साथ शीतलहर का कहर जारी है। खास करके भोपाल राजगढ़ और इंदौर में पारा रिकॉर्ड स्तर तक की गिरावट देखने को मिल रही है। आमतौर पर इस तरह की स्थिति दिसंबर में बनती है लेकिन इस बार नवंबर में ही प्रदेश सर्द हवाओं की चपेट में आ गया है। फिलहाल अगले 24-48 घंटों में मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। आज मंगलवार को भी 2 दर्जन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।इधर, 22 नवंबर से दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया सक्रिय होने जा रहा है।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान

मध्य भारत के निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों में प्रबल उत्तर-पश्चिमी पवनें प्रवाहित हो रही हैं। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के पास बना हुआ निम्न दबाव का क्षेत्र और ऊपरी हवा में बने चक्रवातीय परिसंचरण के धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है।22 नवम्बर 2025 के आसपास बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद, इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा की ओर बढ़ने और अगले 48 घंटों में अधिक सक्रिय होने की प्रबल संभावना है।फिलहाल 2 दिन मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा और इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन इसके बाद नम हवाएं सक्रिय होंगी, जिससे ठंड में कुछ कमी आने की संभावना है।

आज इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

  • इंदौर, भोपाल और राजगढ़ में तीव्र शीतलहर
  • शाजापुर, देवास, सीहोर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, दमोह, सागर, विदिशा और रायसेन में शीतलहर

कई स्कूलों के समय में बदलाव

बढ़ती ठंड व शीतलहर को देखते हुए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर के भी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है।इंदौर में नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे और भोपाल में सुबह 8:30 बजे से लगाने के आदेश दिए गए है। इससे पहले खंडवा सतना, उमरिया, छिंदवाड़ा,सागर, शहडोल, झाबुआ, रीवा, देवास,ग्वालियर, अनूपपुर और मंडला के नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था।

सोमवार को कहां कैसा रहा मौसम

  • रविवार-सोमवार की रात भोपाल में तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।नवंबर 1938 में भोपाल में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा था। इसके बाद 1975 में यह 6.4 डिग्री और 2025 में भी 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
  • इंदौर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • राजगढ़ में तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया। ग्वालियर में 9.8 डिग्री, उज्जैन में 9.6 डिग्री और जबलपुर में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • रविवार-सोमवार की रात भोपाल, इंदौर, सीहोर, शाजापुर और राजगढ़ में तीव्र शीत लहर का प्रभाव
  • जबलपुर, रीवा, छतरपुर, बैतूल, बड़वानी, खंडवा, धार और शहडोल में शीतलहर।
  • इंदौर, उज्जैन, चंबल और ग्वालियर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान करीब 3 से 4 डिग्री तक गिरा है।

MP Weather Forecast Till 20 November

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews