Hindi News

MP Weather: 22-23 के बाद छाएंगे बादल, हो सकती है बूंदाबांदी, जनवरी अंत में ठंड का एक और दौर, पढ़े IMD ताजा अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
MP Weather : 21 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
MP Weather: 22-23 के बाद छाएंगे बादल, हो सकती है बूंदाबांदी, जनवरी अंत में ठंड का एक और दौर, पढ़े IMD ताजा अपडेट

मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान बढ़ने से ठंड का असर कम होने लगा है। सोमवार (19 जनवरी 2026) को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.3°C करौंदी (कटनी) में दर्ज किया गया। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.8°C मंडला में दर्ज हुआ। ग्वालियर में हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि कहीं भी कोल्ड वेव व कोल्ड डे की स्थिति नहीं बनी। मौसम पूरी तरह से शुष्क व साफ रहा लेकिन इंदौर, उज्जैन, भोपाल, शहडोल और सागर संभाग के कुछ जिलों में सुबह-शाम ठंडक बनी रही।

बीते दिन कल्याणपुर (शहडोल) में 7.7, खजुराहो (छतरपुर) में 8 °C, इंदौर में 8.2 °C, राजगढ़ व मंडला में 8.4 °C, विदिशा में 13.5 °C , पचमढ़ी में 9.8 °C, जबलपुर में 13.8 °C, भोपाल में 10.6 °C, ग्वालियर में 10.8 °C और उज्जैन 10 °C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल 22-23 जनवरी तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। 20 जनवरी को ग्वालियर, दतिया, भिंड, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में हल्का कोहरा छा सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ से बादल छाने के साथ बूंदा-बांदी के आसार

  • मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। 19 जनवरी को सक्रिय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ पवनों में ट्रफ के रूप में भी माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है। उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से लगभग 12.6 किमी की ऊंचाई पर जेट स्ट्रीम लगभग 232 किमी/घंटा की गति से बह रही हैं।
  • एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के 21 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की भी संभावना है। इसके प्रभाव से 23 जनवरी के बाद मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकत है।ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदा-बांदी की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और छतरपुर जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। जनवरी अंत में तापमान में गिरावट आने से ठंड का एक और दौर देखने को मिल सकता है।

MP Weather Forecast Report

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews