Hindi News

MP Weather: रतलाम-सागर समेत कई जिलों में पारा 38 °C, ग्वालियर-चंबल सबसे गर्म, 15 मार्च के बाद और तीखे होंगे सूरज के तेवर

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
MP Weather Update: मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान के 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
MP Weather: रतलाम-सागर समेत कई जिलों में पारा 38 °C, ग्वालियर-चंबल सबसे गर्म, 15 मार्च के बाद और तीखे होंगे सूरज के तेवर

होली के बाद मध्य प्रदेश में गर्मी का असर और तेज हो चला है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 °C के पार दर्ज किया जा रहा है। ग्वालियर-चंबल संभाग में तापमान सामान्य से करीब 6 °C अधिक दर्ज किया गया है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे बड़े शहर भी गर्मी की चपेट में हैं। मंगलवार (10 मार्च 2026) धार में सबसे अधिक 39 °C तापमान दर्ज हुआ।

इसके अलावा सागर में 38.9 °C, रतलाम व नर्मदापुरम में 38.8 °C, खजुराहो में 38.3 °C, गुना में 38.1 °C, दमोह व टीकमगढ़ में 38 °C, ग्वालियर में 37.2 °C, उज्जैन में 37 °C, इंदौर में 36.8 °C, जबलपुर में 36.6 °C और भोपाल में 36.2 °C रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना कम है। आने वाले दिनों में तापमान 40 °C तक पहुंचने का अनुमान है।

15 मार्च के बाद और बढ़ेगी गर्मी

मौसम विज्ञान केन्द्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर दक्षिण झारखंड और संलग्न उत्तर छत्तीसगढ़ पर सक्रिय है। एक पश्चिमी विक्षोभ, मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी पवनों में एक ट्रफ के रूप माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, मध्य पाकिस्तान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर भी सक्रिय है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 158 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। 15 मार्च के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है जिसके असर से प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही तापमान बढ़ने से गर्मी का भी असर तेज होने लगेगा।

अप्रैल-मई में दिखेगा हीटवेव का असर

मार्च के दूसरे-तीसरे हफ्ते में तापमान के 40 °C और अप्रैल-मई में पारा 42 से 45 °C तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। खास करके ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 °C के पार जा सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा। नीमच, मंदसौर, विदिशा, सागर, सीधी, सिंगरौली में तापमान बढ़ा रहेगा। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर रहेगा। बुंदेलखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश (विंध्य क्षेत्र) में हीट वेव चलने की आशंका है।

MP WEATHER FORECAST REPORT

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews