Hindi News

MP Weather: एक बार फिर करवट लेगा मध्य प्रदेश का मौसम, तापमान में आएगी गिरावट, शुरू होगा सर्दी का सितम

Written by:Pooja Khodani
Published:
मध्य प्रदेश में फिलहाल ठंड का असर कम हुआ है लेकिन मौसम जल्दी अपने मिजाज बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने की वजह से तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ने लगेगी।
MP Weather: एक बार फिर करवट लेगा मध्य प्रदेश का मौसम, तापमान में आएगी गिरावट, शुरू होगा सर्दी का सितम

MP Weather: मध्य प्रदेश में इस समय लोगों को ठंड से राहत मिली हुई है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवाओं का रुख बदल गया है, जिसके कारण तापमान में वृद्धि हुई है और कड़ाके की ठंड से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, ठंड से मिली ये राहत ज्यादा दिन नहीं रहने वाली है और एक बार फिर मौसम करवट लेगा।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। शनिवार से तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा और एक बार फिर कड़ाके की ठंड अपना असर दिखाएंगे। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान बढ़ रहा है जिसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां गुरुवार से ही ठंडी हवाओं का असर शुरू हो चुका है।

कहां कितना तापमान

मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान मंडला में 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पचमढ़ी में भी तापमान में गिरावट आई। ग्वालियर और खजुराहो में कोहरे की वजह से दृश्यता सबसे कम देखी गई।

क्यों बढ़ रहा तापमान

बता दें कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है जिसकी वजह से प्रदेश के सभी जिलों के तापमान में वृद्धि हो रही है। तापमान में हो रही बढ़त के कारण दोपहर की धूप लोगों को चुभ रही है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी सामान्य या फिर उससे अधिक देखने को मिल रहा है। हालांकि, अब ये मौसम जल्द बदलेगा।

फिर करवट लेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ने वाला है। इसके आगे बढ़ते तापमान में गिरावट होने लगेगी। तापमान में गिरावट के साथ बर्फीली हवाओं का दौर भी शुरू हो जाएगा। शनिवार के दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। कोई खास चेतावनी तो जारी नहीं की गई है लेकिन न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री के गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी।