Hindi News

कांग्रेस राजगढ़ जिला उपाध्यक्ष ने गौवंश की मृत्यु पर लगाए प्रशासन पर आरोप, जिला कलेक्टर से दिग्विजय बोले “क्या कारण रहा”

Written by:Rishabh Namdev
Published:
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रशासन से राजगढ़ जिले में हुई 50 से अधिक गौवंश की मृत्यु को लेकर बड़ा सवाल पूछा है। दरअसल राजगढ़ जिले के जीरापुर तहसील में 50 से अधिक गौवंश की मृत्यु का मामला सामने आया है।
कांग्रेस राजगढ़ जिला उपाध्यक्ष ने गौवंश की मृत्यु पर लगाए प्रशासन पर आरोप, जिला कलेक्टर से दिग्विजय बोले “क्या कारण रहा”

राजगढ़ जिले के जीरापुर तहसील में 50 से अधिक गौवंश की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार झाड़मऊ गांव में स्थित ‘श्री कृष्ण गौशाला’ में गौवंश की मृत्यु की जानकारी सामने आई है। वहीं इसे लेकर कांग्रेस राजगढ़ जिला उपाध्यक्ष रामबाबू मिग्वाल ने प्रशासन पर लापरवाही का बड़ा आरोप लगाया है। जबकि दिग्विजय सिंह ने प्रशासन से सवाल पूछा है कि गौवंश की मृत्यु का कारण चारे की कमी है या फिर कोई पशु रोग है।

दरअसल जीरापुर तहसील के झाड़मऊ गांव का यह मामला बताया जा रहा है। जहां ‘श्री कृष्ण गौशाला’ में 50 से अधिक गौवंश की मृत्यु हो जानें की बड़ी जानकारी सामने आई है। इसे लेकर एक कांग्रेस राजगढ़ जिला उपाध्यक्ष रामबाबू मिग्वाल ने मध्य प्रदेश की सरकार को घेरा है।

प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं : उपाध्यक्ष रामबाबू मिग्वाल

वहीं इस मामले को लेकर उपाध्यक्ष रामबाबू मिग्वाल ने प्रशासन पर लापरवाही का बड़ा आरोप लगाया है। दरअसल इसे लेकर उन्होंने कहा है कि गौशाला में गौवंश के संरक्षण के लिए सरकार की ओर से कोई उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिसके चलते इतनी बड़ी संख्या में गौवंश की मौत हुई है। इसके साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार को भी आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश की सरकार धर्म के नाम पर बात तो करती है लेकिन गौवंश की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं।

दिग्विजय सिंह ने जिला कलेक्टर से मांगा जवाब

जबकि इस मामले में कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर जिला कलेक्टर से गौवंश की मृत्यु का जवाब मांगा। दरअसल उन्होंने सवाल किया कि, ” कृपया देखें। क्या कारण रहा। क्या चारे की कमी रही या कोई पशु रोग की शिकार हुई हैं?” दिग्विजय सिंह ने इस घटना पर प्रशासन का ध्याना खींचने के लिए राजगढ़ के कलेक्टर को टैग भी किया और मामले की जांच करने की अपील की।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews