MP Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: RSS के बयान पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बोले- एक बार फिर शुरू होगा राम जन्मभूमि आंदोलन

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राष्ट्रीय स्वयं संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के बयान पर शिवसेना-UBT के नेता आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा यदि मंदिर के दान और चढ़ावे की राशि में गड़बड़ी हुई है, तो यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था का अपमान है।
Aaditya Thackeray

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ती जा रही है। इस मामले में शुक्रवार को पहली बार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की प्रतिक्रिया सामने आई है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने इस घटना को घोर निंदनीय बताया है और कहा है कि जांच में जो कोई भी दोषी पाया जाए, उसे कड़ी सजा मिले। अब RSS द्वारा राम मंदिर चढ़ावा चोरी में दिए गए बयान पर विपक्ष निशाना साध रहा है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के वीडियो संदेश पर शिवसेना (UBT) के आदित्य ठाकरे की प्रति​क्रिया सामने आई है। आदित्य ठाकरे ने राम मंदिर चढ़ावा में कथित हेराफेरी के मामले को लेकर भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि सबसे पहली बात, यह मामला काफी देर से सामने आया है। दूसरी बात, राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों की नियुक्ति केंद्र सरकार ने की थी। मंदिर निर्माण का फैसला भाजपा ने नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद हुआ। उसके बाद ट्रस्ट का गठन किया गया और उसके सदस्यों की नियुक्ति की गई।

शिवसेना (UBT) नेता आगे कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे को लेकर एक जनआंदोलन शुरू करने की तैयारी कर रही है। उनके अनुसार, राम जन्मभूमि आंदोलन एक बार फिर शुरू होगा। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यदि मंदिर के दान और चढ़ावे की राशि में गड़बड़ी हुई है, तो यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था का अपमान है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी गांव-गांव जाकर ‘राम रक्षा आंदोलन’ चलाने की योजना बना रही है। उनका दावा है कि इस आंदोलन का उद्देश्य भगवान राम की आस्था और मंदिर से जुड़े दान की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाना है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS की प्रतिक्रिया

RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने संघ के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी कर अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस घटना से राम भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंची है और हम सभी लोग इससे आहत हैं। RSS ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के विशेष अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है और उसकी सिफारिशों के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू की है। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

दत्तात्रेय होसबाले ने आगे कहा कि संघ पूरे हिन्दू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें। मौजूदा स्थिति और अनिश्चितता खत्म होनी चाहिए। इस नजरिए से हमारी उम्मीद है कि मंदिर प्रबंधन और प्रशासन द्वारा बनाई गई विशेष जांच टीम सभी जरूरी कदम उठाएगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: RSS के बयान पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बोले- एक बार फिर शुरू होगा राम जन्मभूमि आंदोलन - MP Breaking News