शिवसेना यूबीटी के सांसद जब से एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हुए हैं। उसके बाद दोनों दलों के बीच काफी खींचतान देखने को मिल रहे हैं। अब इस मामले में उद्धव ठाकरे को पहली बार प्रेस कांफ्रेंस के जरिए बातचीत करते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने साथ छोड़कर जाने वाले सांसदों पर शर्म आने की बात कही।
बता दें कि शिवसेना यूबीटी के 6 सांसद एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो गए हैं। इस पर उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को भी नाराजगी जताते हुए देखा गया था। वहीं अब उद्धव की प्रतिक्रिया सामने आई है। वहीं इन सब के बीच एक अलग नजारा भी देखने को मिला। जब उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस एक ही फ्लाइट में दिखाई दिए।
क्या बोले उद्धव ठाकरे
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बागी सांसदों के बारे में बात करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिव सैनिक मेरे साथ है। आप उन सब का बर्ताव देख रहे हैं मुझे अब शर्म आ रही है कि वह हमारे साथ कैसे रहे। उन्होंने कहा कि वह सांसद मेरी बात पर चुने गए थे और अब वह बोल रहे हैं कि आने से कोई फायदा नहीं है लेकिन वह मेरे आने की वजह से चुने गए थे। सांसदों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के लिए कोई गारंटी नहीं है लेकिन इन सांसदों के पास झूठ के लिए गारंटी है। वहीं सीएम फडणवीस से मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा कि हमारी एक हाई लेवल मीटिंग हुई थी कल की मीटिंग की रिपोर्ट आने वाले दिनों में पता चल जाएगी।
VIDEO | Yavatmal, Maharashtra: Shiv Sena (UBT) Uddhav Thackeray addresses party workers during a meeting.
Thackeray’s visit to Yavatmal comes days after Yavatmal-Washim MP Sanjay Deshmukh joined the Eknath Shinde-led Shiv Sena along with five other UBT MPs.… pic.twitter.com/v5gaOo6xXf
— Press Trust of India (@PTI_News) June 27, 2026
एक ही फ्लाइट में आए नजर
महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच एक अनोखा नजारा देखने को मिला। जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे मुंबई से नागपुर जाने वाली फ्लाइट में एक साथ सफर करते हुए दिखाई दिए। गहरी प्रतिद्वंद्विता के बावजूद भी दोनों नेताओं ने एक दूसरे का सौहार्दपूर्ण तरीके से अभिवादन किया और संक्षिप्त बातचीत करते दिखाई दिए।
उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई से नागपुर के लिए एक ही प्लेन में सफर करते दिखे
उद्धव ठाकरे बागी सांसदों के इलाके में होने वाली अपनी रैली के लिए जा रहे थे
मुख्यमंत्री फडणवीस का वीकेंड में अपने गृह नगर नागपुर जा रहे थे @uddhavthackeray | Uddhav Thackeray |… pic.twitter.com/e7PDEWWkZW
— Waseem Zaidi (@NewsZD) June 26, 2026
इस दौरान फ्लाइट में शिवसेना के कई बड़े नेता मौजूद थे। जिनमें विधायक आदित्य ठाकरे, राज्यसभा सांसद संजय राउत, पूर्व सांसद विनायक राउत, अनिल देसाई को देखा गया। यह नजारा तब देखने को मिला है जब एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि ऑपरेशन टाइगर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने शिवसेना के और भी सांसदों के दलबदल के संकेत दिए हैं।






