MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

मंडला में कहासुनी के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर हालत में जबलपुर रेफर, आरोपी की तलाश जारी

मंडला में कुछ युवक आपस में भिड़ गए। कहासुनी और मारपीट के बीच एक युवक को चाकू लगा है। उसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।
Mandla

मंडला के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति देखने को मिली। कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया। इस मारपीट के बीच एक युवक पर चाकू से हमला भी किया गया है। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया।

यह पूरा मामला डिंडौरी नाका स्थित पड़ाव के पास का है। कुछ युवक आपस में वाद विवाद करने लगे। इस दौरान एक युवक ने पंकज ब्रम्हे नामक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू पंकज के पेट में लगा और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मारपीट के दौरान अन्य लोगों को भी चोट लगी है।

क्यों हुआ विवाद

पुलिस द्वारा दिए जानकारी के मुताबिक तीन युवक पहले से ही डिंडौरी रोड पर पड़ाव के पास मौजूद थे। तभी पीछे से तीन अन्य युवक वहां पर पहुंचे। इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहानी के बाद मारपीट हुई और एक युवक ने पंकज को चाकू मार दिया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

 Mandla

युवक जबलपुर रेफर

चाकूबाजी में घायल हुए पंकज को पहले मंडला जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां प्राथमिक इलाज देने के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वहीं मारपीट में घायल हुए अन्य लोगों की हालत सामान्य है।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

इस घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घायल युवकों से पूछताछ की है और घटना में शामिल संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर ली है। अब उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि विवाद क्यों हुआ फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। बयान दर्ज करने के बाद और घटनाक्रम की सारी जानकारी जुटाने के बाद FIR दर्ज की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
मंडला में कहासुनी के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर हालत में जबलपुर रेफर, आरोपी की तलाश जारी