मंदसौर में एक जोरदार कार एक्सीडेंट देखने को मिला। यहां एक तेज रफ्तार कार घर में घुस गई। इस घटना में एक वृद्ध महिला बाल बाल बच गई। ये घटना रात करीब 9.30 बजे की बताई जा रही है। गनीमत ये रहा कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
ये घटना मंदसौर के बालागंज क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां एक तेज रफ्तार में आई गाड़ी विनय दुबेला के घर में घुस गई। उस समय घर की वृद्धा बाहर ही बैठी हुई थी। गाड़ी उनसे कुछ ही दूर से निकल गई। इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बाल बाल बची वृद्धा
ये घटना जिस घर में हुई है। वहां की वृद्धा अपने घर के बाहर ही बैठी हुई थी। जब तेज रफ्तार कार घर में घुसते हुए जिस जगह से टकराई है।वाहन से कुछ इंच दूर वृद्धा बैठी हुई थी। इस वजह से वो कार से टकराने से बाल बाल बच गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
कार में मिली शराब और सिगरेट
इस घटना के बाद जब पुलिस ने कार की तलाशी ली। तब इसमें से शराब की बोतलें और सिगरेट भी मिली। ये आशंका जताई जा रही है कि कार सवार शराब में नशे में थे। पुलिस ने इनकी मेडिकल जांच भी कराई है। जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने दर्ज किया केस
घटना की जानकारी कोतवाली थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 296 (b), 324 (4), 3 (5) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि दो पुरुष और एक महिला के खिलाफ शराब पीकर गाड़ी चलाने, गली गलौज करने, लापरवाही से वाहन चलाने से संबधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कार जब्त कर तीनों को हिरासत में ले लिया गया है। अब जांच के आधार पर आगे का एक्शन लिया जाएगा।






