लद्दाख प्रशासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग ने प्रशासनिक हित में 14 आईपीएस और जेकेपीएस अधिकारियों के तबादला और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इसमें कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं। सांकू और चांगथांग में भी नए एसपी नियुक्त किए गए हैं। बता दें कि सांकू जिले के गठन से संबंधित आदेश 16 अक्टूबर 2026 को ही जारी किया गया था।
लद्दाख आईपीएस तबादला सूची
ये भी पढ़ें
1मध्यप्रदेश में सरकारी खरीदी पर विवाद, उमंग सिंघार का आरोप “जनता के पैसों की खुली लूट”
2टाइगर श्रॉफ मामले में बड़ा खुलासा, सलमान खान थे पहला निशाना, हमलावरों ने की थी घर की रेकी
3केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली गिफ्ट! आज हो सकता है महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान, मोदी कैबिनेट बैठक पर नजर
4अमित शाह का मान सरकार पर हमला, बोले- पंजाब की स्थिति बहुत खराब, गांव-गांव में बिक रहा नशा, AAP सरकार को शर्म आनी चाहिए
- अल्ताफ अहमद शाह: वर्तमान में कमांडेंट, IRP 25वीं बटालियन (अतिरिक्त प्रभार: प्रिंसिपल PTS) ।मौजूदा कार्यों के साथ-साथ SP ट्रैफिक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा ।
- राजनीश गर्ग: वर्तमान AIG CIV/क्राइम/वेलफेयर (PHQ) को अब AIG कार्मिक और AIG क्राइम/वेलफेयर (PHQ) बनाया गया है।
- ऋषभ शुक्ला:वर्तमान डीएसपी HQ (लेह) को पदोन्नत को एसपी, चांगथांग नियुक्त किया गया है।
- पवन कुमार: वर्तमान SP ट्रैफिक/SP सिक्योरिटी/टेलीकॉम को एसपी सांकू (नवगठित जिला) बनाया गया है।
- कोय्या चिट्टी राजू: पुलिस मुख्यालय, लद्दाख से उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, लेह
लद्दाख जेकेपीएस तबादला सूची
- स्टैनजिन नोरबू नोरबू: एआईजी प्रोविजन, पीएचक्यू से ज़ांस्कर एसएसपी के रूप में तैनात किया गया है।
- स्टैनजिन लोसल: पुलिस अधीक्षक, नुब्रा, अतिरिक्त प्रभार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपराध जांच विभाग से पुलिस अधीक्षक, नुब्रा
- सोनम डेचेन: एआईजी कार्मिक/प्रशिक्षण, पीएचक्यू से एसएसपी सीआईडी के पद पर तैनात किया गया है।
- एजाज अहमद मलिक: एसपी शाम, जिनके पास डीजीपी लद्दाख के एसओ और एसपी एचजी/सीडी का अतिरिक्त प्रभार था, को एसपी शाम बनाया गया है
- रिजजिन संदुप: एसपी जांस्कर से एआईजी प्रोविजन के रूप में तैनात किया गया है।
- जहीर अब्बास जाफरी: वर्तमान SP चांगथांग (अतिरिक्त प्रभार: SP जेल) को अब एसपी सिक्योरिटी/एसपी टेलीकॉम नियुक्त किया गया है, साथ ही वे SP जेल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
- गोविंद रतन: आईआरपी 25वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट जिनके पास एसपी एचजी/सीडीएसडीआरएफ, लद्दाख का अतिरिक्त प्रभार था, का तबादला कर उन्हें IRP 25वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट बनाया गया है। DGP और AIG सिव, एसपी एसडीआरएफ के SP का अतिरिक्त प्रभार ।
- मंजूर हुसैन: लेह SHO को डीएसपी CID, लेह के पद पर तैनात किया गया है
- सोनम रेगज़िन: लेह की डीएसपी सीआईडी से डीएसपी CIV के पद पर तैनात किया गया है।
