Hindi News

लाखों कर्मचारियों पेंशनरों को मिला गिफ्ट, DA बढ़ा, 3 महीने का एरियर भी, वित्त विभाग का आदेश जारी, नवंबर में खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

Written by:Pooja Khodani
Published:
जम्मू कश्मीर सरकार ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के तहत कार्य कर रहे सरकारी कर्मचारियों व पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया है।नई दरें जुलाई 2025 से लागू होंगी।
लाखों कर्मचारियों पेंशनरों को मिला गिफ्ट, DA बढ़ा, 3 महीने का एरियर भी, वित्त विभाग का आदेश जारी, नवंबर में खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

JK Employees Pensioners DA Hike : जम्मू कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों , पेंशनरों और फैमिली पेंशन धारकों के लिए खुशखबरी है।राज्य की उमर अब्दुल्ला सरकार ने 7वें और छठे वेतनमान के तहत काम करने वाले कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने 7वें वेतनमान वालों के  डीए में 3 फीसदी की वृद्धि की है जिसके बाद डीए की दर 55 फीसदी से बढ़कर 58 फीसदी पहुंच गई है।वही छठे वेतनमान वालों के डीए में 5 फीसदी बढ़ोत्तरी की गई है, जिसके बाद डीए की दर 252 फीसदी से बढ़कर 257 फीसदी पहुंच गई है। नई दरें जुलाई 2025 से लागू होंगी। इससे प्रदेश के 5.10 लाख कर्मचारियों और 2.40 लाख पेंशनधारकों को लाभ मिलेगा।इस संबंध में वित्त विभाग ने चार अलग अलग आदेश भी जारी कर दिए है।

एरियर का भी होगा भुगतान

वित्त विभाग के आदेश के तहत, नई दरें 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होंगी ऐसे में जुलाई अगस्त और सितंबर 2025 की बकाया राशि अक्टूबर महीने में नकद दी जाएगी और बढ़ा हुआ डीए भी अक्टूबर के वेतन पेंशन के साथ नंवबर में मिलेगा। यह आदेश सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत वेतन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों और उसी के अनुरूप पेंशन पा रहे सेवानिवृत्त कर्मियों पर लागू होगा।

जम्मू कश्मीर: जून में बढ़ा था 2 से 6 फीसदी डीए

इससे पहले जून महीने में 7वें वेतनमान वाले जम्मू कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों , पेंशनरों और फैमिली पेंशन धारकों का महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ाया है, जिसके बाद डीए 53 फीसदी से बढ़कर 55 प्रतिशत पहुंच गया है ।नई दरें 1 जनवरी 2025 से प्रभावी की गई थी। छठे वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों पेंशनरों का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 6 फीसदी की वृद्धि की गई थी, जिसके बाद डीए/डीआर 246% से बढ़कर 252% पहुंच गया है। वर्तमान में जम्मू कश्मीर में साढ़े चार लाख से अधिक कर्मचारी व 2.38 लाख के करीब पेंशन व फैमिली पेंशन धारक है।

अबतक इन राज्यों के कर्मचारियों का बढ़ चुका है डीए

दिवाली से पहले केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों व पेंशनर्स के महंगाई भत्ते और राहत की दरों में 3% की वृद्धि की थी, जिसके बाद जनवरी 2025 से डीए 55% से बढ़कर 58% हो गया है। केंद्र के बाद अब राज्य सरकारों ने भी डीए वृद्धि की घोषणा करना शुरू कर दिया है। अबतक राजस्थान, गुजरात, बिहार, सिक्किम, हरियाणा, उत्तराखंड, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश , हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, असम, झारखंड, अरूणाचल प्रदेश और ओडिशा सरकार ने अपने कर्मचारियों पेंशनरों का DA बढ़ा दिया है।बढ़े हुए डीए का लाभ कर्मचारियों की सैलरी व पेंशनर्स की पेंशन में अक्टूबर की सैलरी के साथ नवंबर में दिया जाएगा ।

Finance Department DA Hike Order

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews