Hindi News

इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में होगी 13% वृद्धि, मिलेगा 3 महीने का एरियर, सैलरी में आएगा उछाल

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में होगी 13% वृद्धि, मिलेगा 3 महीने का एरियर, सैलरी में आएगा उछाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।7th Pay Commission. केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सातवें वेतन आयोग के केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते (Dearness Allowance, DA) में 3% बढ़ोतरी के बाद अब केंद्र सरकार ने 5वें और छठे वेतन आयोग के केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है।खास बात ये है कि इन कर्मचारियों को भी बढ़े हुए डीए का फायदा 1 जनवरी 2022 से मिलेगा, वही इन कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। इसके बाद इन कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े.. MP: फिर बदले मौसम के मिजाज, 7 जिलों में बौछार- बिजली गिरने का अलर्ट, 19 जिलों में लू की चेतावनी

केन्द्र सरकार द्वारा 5वें और 6वें केंद्रीय वेतन आयोग के पूर्व- संशोधित वेतनमान या ग्रेड वेतन में अपनी सैलरी पाने वाले केंद्र के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने की घोषणा की गई है। इसके तहत 5th Pay Commission के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 13 प्रतिशत और 6th Pay Commission के कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया कि 1 नवंबर 2021 के बाद से इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी नहीं की गई थी, जिसके बाद अब बढ़ोतरी की जा रही है।

वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने आदेश के तहत केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वायत्त निकायों (Public sector undertakings) के 5वें वेतन आयोग और छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 1 जनवरी 2022 से बढ़ोतरी की गई है।5वें वेतन आयोग के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों का DA बढ़कर 381 फीसदी हो जाएगा, जबकि 6वें वेतन आयोग के तहत काम करने वाले कर्मचारियों का DA 196 फीसदी से बढ़ाकर 203 फीसदी किया जाएगा।बढ़े DA का लाभ केंद्रीय स्‍वायत्‍त संस्‍थानों में कार्यरत सभी कर्मचारियों को दिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. MPPSC PCS 2022: 24 अप्रैल को मुख्य परीक्षा, ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन, जानें पेपरों की डिटेल्स

बता दे कि केंद्रीय विभागों अथवा स्‍वायत्‍त संस्‍थाओं में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों को अभी तक 7वें वेतन आयोग में शामिल नहीं किया गया है। 5वें और 6वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत काम करने वाले इन कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने एकमुश्‍त 7 से 13 फीसदी तक महंगाई भत्ता बढ़ाकर बंपर फायदा दिया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिलेगा।

बीते साल ही वित्त मंत्रालय द्वारा छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत वेतन पाने वाले केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वायत्तशासी निकायों (CAB) के कर्मचारयों का डीए बेसिक पे को 189 फीसदी से बढ़ा कर 196 फीसदी किया गया था। वही पांचवे वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत वेतन पाने वाले केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वायत्तशासी निकायों (CAB) के कर्मचारयों का डीए बेसिक पे को 356 फीसदी से बढ़ाकर 368 फीसदी किया गया था। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू हुई थी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews